कूल्हों में रहता है हमेशा दर्द तो आप में है इन दो विटामिन्स की कमी

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 07:11 PM (IST)

हिप्‍स या कूल्‍हों पर होने वाला दर्द कई कारणों के वजह से हो सकता है। हिप्स में दर्द होने का एक कारण हड्डियों के बीच मौजूद फ्लूड की कमी भी होती है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ जोड़ो में दर्द होना आम बात हैं जिसे हम आर्थराइटिस के नाम से जानते हैं। जोड़ो में दर्द होने की वजह से कई बार यह दर्द कूल्हों में भी महसूस होने लगता है या फिर कई बार किसी चोट या झटके की वजह से भी यह दर्द पैदा हो सकता है। तो चलिए आज जानते हैं कूल्हों की दर्द में काम आने वाले घरेलू नुस्खों के बारे में खास बातें...

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर शरीर में से कई तरह के विषैले पदार्थों का निष्कासन करता है। इन्हीं विषैले पदार्थों की वजह से शरीर में कहीं न कहीं दर्द पैदा होता रहता है। कूल्हों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एप्पल साइडर विनेगर लेना शुरु करें। कूल्हों पर जमा एक्सट्रा चर्बी की वजह से भी कई बार इस जगह दर्द रहने लगती है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से आपकी एक्सट्रा चर्बी कम होगी साथ ही आपको दर्द में भी राहत महसूस होगी।

विटामिन-C

कूल्हे की दर्द से बचने के लिए या इससे आराम पाने के लिए विटामिन-C युक्त चीजों का सेवन करें। पपीते में बड़ी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। इसके अलावा संतरा, कीवी और ब्रॉकली का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।

विटामिन-E

C तरह विटामिन-E भी शरीर की दर्दों में बहुत फायदेमंद रहता है। बादाम में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन-E पाया जाता है। आप चाहें तो बादाम खाने के साथ-साथ इसके तेल से कूल्हों की मालिश भी कर सकते हैं। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। विटामिन-E युक्त मछली और मूंगफली का तेल आप सब्जी बनाने में इस्तेमाल करें। इससे आपकी हड्डियां अंदरुनी तौर पर मजबूत बनेंगी।

लहसुन

शरीर की दर्दों से लेकर हाई बी पी, शुगर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए फायदेमंद लहसुन के कई फायदे हैं। पीठ दर्द हो या फिर कूल्हों में दर्द, रोजाना सुबह उठकर लहसुन का सेवन करें। ज्यादा दर्द होने पर लहसुन का तेल बनाकर भी आप दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं। सरसों के तेल में 4 से 5 लहसुन की कलियां कद्दूकस करके भून लें। तेल ठंडा होने पर दर्द वाली जगह पर इससे मालिश करें। कुछ ही दिनों में आपको दर्द से राहत मिलने लगेगी।

उठक-बैठक

कई बार कम वर्जिश के चलते भी कूल्हों में दर्द रहने लगता है। ऐसे में कोशिश करें सुबह शाम वॉक जरुर करें। वॉक के साथ-साथ यदि आप उठक-बैठक करते हैं तो कूल्हों की दर्द में आपको बहुत आराम मिलेगा। ज्यादा देर तक बैठे रहने की वजह से भी कई बार लोअर बॉडी में पेन रहने लगती है। ऐसे में सुबह शाम वॉक और उठक बैठक जरुर करें। ताकि आगे चलकर आपको किसी बड़ी प्रॉब्लम का सामना न करना पड़े। 

 

Content Writer

Harpreet