शांत वातावरण का रुख करना चाहते हैं तो श्रीलंका के इन शहरों की करें सैर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 12, 2022 - 01:16 PM (IST)

ऑफिस की थकान और घर के कामों से आराम पाने के लिए सभी एक शांति भरे माहौल में जाना ही पसंद करते हैं। प्रकृति की ठंडी और सुहानी हवाएं आपको एक अलग ही तरह की वाइब्स देती हैं। रामायण काल से  जुड़ी बहुत सी जगहों को देखने का भी मौका आपको मिलेगा। इस जगह को रावण के देश के नाम से जाना जाता है। पहले इस जगह का नाम लंका था लेकिन बाद में सम्मान देने के लिए  श्री जोड़ दिया गया था। दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के उत्तरी भाग के समुद्री द्वीप पर स्थित यह देश बहुत ही सुंदर है। तो चलिए आपको बताते हैं यहां की सबसे सुंदर जगहों के बारे में...

मिनटेल 

श्रीलंका के खूबसूरत जगहों में मिनटेल का नाम भी शामिल है। इसे पर्वत माला के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐतिहासिक स्थान बौद्ध समुदायों से जुड़ा हुआ है। यहां से आसपास का नजार भी बहुत लुभावना है। चारों तरफ की हरियाली मन को मोह लेती है। बेहतरीन नजारों का  लुत्फ लेने के लिए आप मिनटेल सकते हैं। 

रावण वॉटरफॉल

रावण वॉटरफॉल श्रीलंका की उन जगहों में से एक है। यहां का नजारा बहुत ही लुभवाना है। इस खूबसूरत झरने का रंग सफेद रंग का दिखता है। एला वन्यजीवन का यह एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हरे-भरे पेड़-पौधे इस स्थान को और भी आकर्षित बनाते हैं। पर्यटक यहां पर स्नान करने और प्रकृति का लुत्फ लेने आते हैं।

उनावातुना

श्रीलंका में मिनटेल प्लेस के बाद उनावातुऩा भी घूमने वाली जगह है। श्रीलंका के समुद्री तट पर बसा हुआ ये शहर पर्यटकों के लिए किसी पिकनिक स्पॉट से कम नहीं है। रंग-बिरंगी मछलियां, लुभावने दृश्य देखऩे के लिए लोग यहां पर आते हैं। स्वादिष्ट भोजन का भी आप यहां पर लुत्फ उठा सकते हैं। 

गल विहार 

गल विहार, श्रीलंका का वो दर्शनीय स्थल है, जो प्राचीन शहर पोलोन्नरुवा में स्थित है। यह स्थान भी बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है। यहां पर आपको महात्मा बुद्द के बहुत सी मूर्तियां देखऩे को मिल जाएंगी। यदि आप धार्मिक जगहों पर घूमने के शौकिन है तो आप गल विहार घूमने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां पर बहुत सी रहस्यमय गुफाएं भी देखने को मिल जाएंगी।

एडम पीक

इस खूबसूरत जगह पर भगवान बौद्ध का मठ बना हुआ है। धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखकर ही इस मंदिर का निर्माण किया गया है। यहां पर आने के बाद आपको शांति और सुख का प्रतीक होगा। इसे श्रीपदा के नाम से भी जाना जाता है। 


 

Content Writer

Anjali Rajput