सोलन में बना रहें हैं घूमने का प्लान तो ये जगह रहेगी Best

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 05:58 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश प्रकृति की गोद में बसा हुआ एक बहुत ही सुंदर शहर है। दूर-दूर से पर्यटक इस शहर के वातावरण का मजा लेने के लिए आते हैं। सोलन भी हिमाचल की वादियों में बसा हुआ एक खूबसूरत शहर है। गर्मी की इस तपते मौसम में आप स्वंय को कुछ पल सुकून के देने के लिए सोलन की वादियों की सैर कर सकते हैं। आज आपको सोलन की ऐसी जगहें बताएंगे यहां आप अपने वेकेशन्स बीता सकते हैं। यह जगहें आपके ट्रिप को यादगार बना देंगी। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

मेनरी मठ 

यदि आप बौद्ध संस्कृति के बारे में कुछ बातें जानना चाहते हैं तो सोलन के मेनरी मठ की सैर कर सकते हैं। इस जगह के वास्तुकला और सांस्कृतिक तरीके से किए हुए वास्तुकला डिजाइन्स आपको एक अध्यात्मिक एहसास करवाने में मदद करेंगे। आप मेनरी मठ में जाकर बहुत ही शांत महसूस करेंगे। इसके अलावा आपको यहां पर शेनराब मिबो की सबसे ऊंची मूर्ति देखने को भी मिलेगी। यह मठ बौद्ध धर्म के पुरानी संस्कृति और इतिहासों को उजागर करती है। 

कुठार फोर्ट 

यह फोर्ट लगभग 800 साल पुराना है। सोलन की सबसे पुरानी संरचनाओं में से एक है। इसका निर्माण कुठार किले के गोरखा राजाओं ने अपने शासनकाल के दौरान किया था। इस किले की जटिल कलाकृतियां और शानदार स्थापत्य डिजाइन आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। इस क्षेत्र में फैले किले के परिसर के नीचे ताजे पानी और झरने के अद्भूत टावर देखने के मिलेंगे। पानी को झरने देखने को मिलेंगे। 

सोलन ब्रूरी 

इस जगह के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। इसे 1855 में बनाया था। सोलन ब्रूरा मोहन मीकिन लिमिटेड के अंतर्गत आती है। आप यहां पर बेहतरीन शराब मिलने वाली प्रक्रिया को भी देख सकते हैं। यहां की शराब की भट्ठी को भारत में सबसे पुरानी शराब की भट्ठी के रुप में भी स्वीकार किया गया है। 

 करोल टिब्बा 

आप करोल टिब्बा में जाकर एक एडवेंचर ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। आप करोल टिब्बा की पगडंडी पर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।  आप करोल रिज से सोलन के अद्भूत दृश्य भी देख सकते हैं। प्रकृति के बीच आप चारों और देवदार के वृक्षों का  मनमोहक दृश्य देख पाएंगे। इस जगह पर आप पांडवों की गुफाओं के कुछ ऐतिहासिक चित्र भी देख सकेंगे।  जिन्हें सामने देखकर आप प्राचीन पांडवों के इतिहासों को जान पाएंगे। 

शूलिनी माता मंदिर 

आप सोलन के प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक शूलिनी माता मंदिर के भी दर्शन कर पाएंगे। यह मंदिर मां दूर्गा को समर्पित है। भक्त इस मंदिर में किए गए अनुष्ठानों और प्रार्थनाओं में खो जाने के लिए यहां पर अक्सर आते हैं। जून के महीने में यहां शूलिनी मेला होता है। इस दौरान मंदिर में बहुत ही भीड़ होती है। इसके अलावा उस दौरान यहां पर पारंपरिक नृत्य भी होते हैं। 

Content Writer

palak