गुलमर्ग, सोनमार्ग नहीं इस बार करें कश्मीर के इन शहरों की सैर

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 04:35 PM (IST)

कश्मीर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। छुट्टियां बीताने के लिए सभी कश्मीर की सैर करना ही पसंद करते हैं। टूरिस्टों में फेमस इस जगह की एक अलग ही पहचान है। दूर-दूर से यात्री इस जगह का लुत्फ लेने आते हैं। बर्फ से ढके ऊंचे पहाड़ पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन यहां आने वाले लोग सिर्फ सोनमार्ग, गुलमार्ग, पहलगाम, युसमार्ग जैसी जगहों पर ही घूम कर चले जाते हैं। आज आपको इससे भी सुंदर जगहों  के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बंगुस-रेशवाड़ी 

कश्मीर की टूरिस्ट प्लेसों में से एक बंगुस रेशवाड़ी भी है। यह खूबसूरत वैली कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित है। बहुत से कम लोग ही इस जगह के बारे में जानते हैं। जंगली जीव और वनस्पती के खेतों से भरी यह वैली बहुत ही मनमोहक है। यहां पर देवदार के जंगल, तिलवान कुल, डोडा कुल, रोशन कुल की धाराओं से ऊंचे-ऊंचे पर्वत दिखाई देते हैं। 

करनाह 

करनाह भी कश्मीर की सुंदर जगहों में से एक है। यह कश्मीर के कुपावड़ा जिले में स्थित है। यहां के हरे-भरे मैदान और खूबसूरत चोटियां इसकी सुंदरता पर चार-चांद लगा देते हैं। आप यहां की संस्कृति का लाभ उठाने के लिए छोट-छोटे गांव की सैर भी कर सकते हैं। तांगदर, गुडी गुजरन, अमरोही और तीथवाल गांव का रुख कर सकते हैं। 

गुरेज

कश्मीर की वादियों में छिपा हुआ एक खूबसूरत शहर गुरेज भी है। यह गांव लगभग 2400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बर्फ की सुंदर पहाड़ियों से ढका हुआ शहर पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। किशनगंगा नदी का नजारा यहां से बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। गुरेज में आपको बर्फ में रहने वाला तेंदुआ और ब्राउन भालू देखने को मिलेगा। 

चटपाल 

कश्मीर के अनंतनाग जिले में मौजूद जिला चटपाल भी बहुत ही सुंदर और खूबसूरत जगह है। घने जंगल और ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से ढकी ये जगह पर्यटकों को बहुत लुभाती है। इन दिनोंं आप यहां के रंग-बिरंगे फूलों और प्रकृतिक नजारों का लुत्फ ले सकते हैं। इसके आस-पास के जंगलों के पास बसा एडवेंचर्स पर्यटकों को बहुत ही लुभाता है। 

दक्सुम 

यह वैली दक्षिण के भृंगी नदी पर बनी हुई है। यहां पर आपको अपनी पसंद की हर वो चीज देखने को मिलेगी जो आप देखना चाहते हैं। पिकनिक स्पॉट, रोमेंटिक डेस्टिनेशन, प्रकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर्स के शौकिन लोगों के लिए ट्रैकिंग भी मौजूद है। 

Content Writer

Anjali Rajput