गर्मियों के मौसम में चंबा के इन खूबसूरत शहरों की करें सैर

punjabkesari.in Monday, Apr 11, 2022 - 01:56 PM (IST)

प्रकृति की गोद में बसा हुआ हिमाचल सैलानियों की पहली पसंद बनता है। गर्मियों की छुट्टियां बीताने के लिए ठंडे इलाके से बेहतर कोई जगह हो ही नहीं सकती। ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों को देखने का मन हो तो सबसे पहले सभी हिमाचल का ही रुख करते हैं। यहां पर मनाली, कसौल के अलावा भी बहुत सी जगहें है यहां का आप जा सकते हैं। तो चलिए बताते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में...

खजियार की झील 

बहुत से लोग समुद्र, नदियों और झीलों की सैर करना पसंद करते हैं। यदि आप भी झीलों की सैर का आनंद उठाना चाहते हैं तो खजियार का रुख कर सकते हैं। देवदार और  चील के पेड़ों से घिरी ये झील आपका दिल जीत लेगी। यहां का मौसम एकदम शांत और सुहाना होता है। मान्यता है कि इस झील का नाम इसके पास में स्थित मंदिर झल्ली नाग से बना है। इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। 

कालाटॉप वाइडलाइफ सैंचुरी 

ये मजेदार जगह डल्हौजी और खजियार की पहाड़ी पर स्थित है। यहां पर आपको अलग-अलग तरह के जानवर देखने को मिलेंगे। इसके चारों और सिर्फ हरियाली ही हरियाली है। यह करीब 30.9 वर्ग में बनी हुई है। पार्क ट्रैकिंग, तीतर, यूरेशियन जे और ग्रे-हेडेड कैनरी जैसे अलग-अलग जानवरों की प्रजातियां आपको यहां पर देखने को मिलेंगी। इसके पास ही राव नदी है यदि आप यहां पर घूम-घूम कर थक जाएं तो पानी में पैर डालकर आराम का अनुभव ले सकते हैं। 

रंग महल 

चंबा के प्रसिद्ध स्थलों में से रंग महल भी एक बहुत ही सुंदर जगह है। यह महल मुगल और ब्रिटिश कलाओं से बना हुआ है। यहां की दीवारों को वाल पेंटिग के खूबसूरत तरीकों से सजाया गया है। बता दें कि अब इस स्मारक को एमपोरियम हाउस के रुप में बदल दिया गया है। यहां पर आप हाथों से बने हुए फैब्रिक, स्लीपर्स और जूते खरीद सकते हैं। 

लक्ष्मी नारायण मंदिर  

चंबा में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर अपने खास महत्व के लिए पर्यटकों में मशहूर है। दूर-दूर से पर्यटक इस मंदिर के दर्शन करने के लिए आते हैं। इसे 10 वीं सदी में बनवाया था। इस मंदिर में भगवान विष्णु और भगवान शिव की मूर्तियां भी स्थापित हैं। मान्यता है कि मंदिर को विध्यांचल के पहाड़ों से लाए हुए संगमरमर के पत्थर से बनाया हुआ है। मंदिर के द्वार पर गरुड़ की तस्वीर लगी है जो पर्यटकों का स्वागत करती है। 

सच पास 

बहुत से लोगों को एडवेंचर का बहुत शोक होता है। यदि आपको भी बाइकिंग करना पसंद है तो आपको सच पास में जरुर जाना चाहिए। पहाड़ों में बाइकिगं करने का मजा और ही होता है। लेकिन अगर आपके पास बाइक नहीं है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है आप वहां जाकर भी बाइक किराए पर खरीद सकते हैं। आप आराम से बाइक राइडिंग का फायदा उठा सकते हैं क्योंकि यहां पर ज्यादा भीड़ भी नहीं होती। 

Content Writer

Anjali Rajput