बर्फीले नजारों को Enjoy करने के लिए करें इन शहरों का दौरा

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 05:22 PM (IST)

गर्मी ने पूरे भारत में अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है। ऐसे में हर कोई गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन्स की ओर बढ़ रहा है। कड़कती गर्मी में आप इन शहरों में जाकर कुछ आराम के पल बिता सकते हैं।  हालांकि मई-जून के इस गर्मी के मौसम में हर किसी हिल स्टेशन में ठंड नहीं होती। परंतु आज आपको ऐसे कुछ ऐसी जगहों की सैर करवाएंगे यहां आपको गर्मियों के दिनों में भी ठंडक का एहसास होगा। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में...

रोहतांग पास 

यह जगह पीर पंजाल रेंज के रोहतांग पास में स्थित है। यह पास कुल्लू को हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति के साथ जोड़ता है। यह बहुत ही ऊंचा हिल स्टेशन है। इसकी ऊंचाई करीबन 13,000 फीट तक की है। यह पास साल के ज्यादातर महीनों में बर्फ से ढका रहता है। बारिश के मौसम में रोहतांग पास कुछ समय के लिए खुलता है। यहां पर आप बहुत से एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप स्केटिंग, स्नो स्कूटर, स्कीविगं जैसी एक्टिविटीज का भी मजा ले सकते हैं। 

कारगिल 

कारगिल के इतिहास के बारे में सारी  दुनिया जानती है। यहां पर मौजूद भारतीय सेना अंतराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है। इस जगह की एक खासियत यह है कि यह बहुत ठंडी है। सिंधु नदी के किनारे पर स्थित यह शहर हिमालय की बर्फ से ढका हुआ है। यहां का तापमान -32 डि.ग्री सेल्सियस से लेकर -48 डि.ग्री सेल्सियस के बीच में रहता है। यदि आप ठंड का असली मजा लेना चाहते हैं तो यहां जरुर जाएं।

अमरनाथ 

यह हिंदुओं का एक बहुत ही पवित्र स्थल है। यह जगह कश्मीर की कर्पीन घाटी में स्थित है। इसकी ऊंचाई 12756 फीट है। यह गुफा ज्यादातर समय बर्फ से ही ढकी रहती है। मई से सिंतबर के बीच हर साल इस पावन स्थल की यात्रा शुरु हो जाती है। यह यात्रा बहुत ही मुश्किल है परंतु फिर भी हर साल हजारों के हिसाब से शरणार्थी यहां पर भोलेनाथ का आर्शिवाद लेने के लिए आते हैं। 

लाहौल स्पीति 

यह जगह हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में से एक है। गर्मियों की वेकेश्नस बिताने के लिए यह एकदम बेस्ट प्लेस है। दूर-दूर से पर्यटक इस जगह को देखने आते हैं। गर्मियों के दिनों में यहां पर बहुत ही मात्रा में बर्फ भी पाई जाती है। वहीं सर्दियों के दिनों में यहां की घाटियां एकदम सफेद दिखाई देती हैं। सर्दी के मौसम में यहां का तापमान -30 डिग्री रहता है। 

द्रास 

यह जगह जम्मू-कश्मीर के हिल स्टेशन्स में से एक है। यह जगह बहुत ही ठंडी है। गर्मी के मौसम में बर्फ जैसे ठंडे वातावरण का आनंद लेने के लिए आप इस जगह का दौरा कर सकते हैं। मई-जून की गर्मी के महीने में यहां का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। 


 

Content Writer

Vandana