गर्मियों के मौसम में करें, इन 5 Hill Stations की सैर

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 06:02 PM (IST)

गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है। ऐसे में जब बात घूमने की आए तो हर कोई ठंडे इलाकों का ही रुख करना पसंद करता है। झुलसती हुई गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ पल ठंडे इलाके में बीताने से अच्छा कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। वैसे तो भारत में बहुत से हिल स्टेशन्स है जिनका आप रुख कर सकते हैं। लेकिन आज आपको कुछ ऐसे हिल स्टेशन्स के बारे में बताएंगे यहां आप एकबार जाकर दूसरी बार दोबारा जाना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

डलहौजी 

हिमाचल में स्थित डलहौजी पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है। यहां पर आप कई सुंदर जगहों का रुख कर सकते हैं। जैसे खजिहार, पंचअुला, माल रोड़, कालाटॉप वाइल्डलाइफ सैंचुयरी घूमने के लिए जा सकते हैं।यहां की प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आपको इस जगह से प्यार हो जाएगा। 

गुलमार्ग 

कश्मीर के गुलमार्ग का लुभावना नजारा आपका मन मोह लेगा। इस जगह को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां की सुंदर वादियां और शुद्ध वातावरण आपको एक नई ताजगी का एहसास  करवाएगा। इसके अलावा आप गुलमार्ग के स्वादिष्ट खाने का लुत्फ भी ले सकते हैं। 

लेह 

हिमालय के पहाड़ों में सफेद बर्फ के पहाड़ों से ढका हुआ लेह यात्रियों को खूब भाता है। आप यहां पर बने मोनेस्ट्री के आकर्षक नजारों का लुत्फ ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां की सुंदर वादियों के नजारा का मनोहर दृष्य भी उठा सकते हैं।  

कौसानी 

कौसानी उतराखंड के बागेश्वर जिल में स्थित है। आप इस जगह पर जाकर हिमालय की चोटियों जैसे नंदा देवी, त्रिशूल और पंचचूली के मनोरम दृश्य का नजारा ले सकते हैं। उतराखंड की पहाड़ियों के साथ-साथ आप यहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ भी ले सकते हैं। 

मसूरी 

मसूरी भी उतराखंड में मौजूद एक बहुत ही सुंदर हिल स्टेशन है। आप यहां के लुभावने नजारों की सैर कर सकते हैं। इस शहर को पहाड़ों की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां के प्राकृतिक व्यू, खूबसूरत झरने सैलानियों को मुग्ध कर लेते हैं। इसके अलावा आप मसूरी के लोकल फूड को मजा भी उठा सकते हैं। 

Content Writer

Vandana