इस International Tiger Day पर जरूर घूमें ये 4 टाइगर रिजर्व्स, नजदीक से करें प्रकृति को एक्सप्लोर

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 02:17 PM (IST)

आज 29 जुलाई को पूरे दुनिया भर में International Tiger Day मनाया जा रहा है। ये दिन खासकर के बाघ के संरक्षण और लगातार उनकी कम होती संख्या को लेकर जागरुकता फैलाई जाती है। भारत में तो इस दिन का तो खा. महत्व है क्योंकि बाघ हमारे देश का National Animal है। वहीं पूरे दुनिया में पाए जाने बाघों की करीब 70% आबादी भारत में ही मौजूद है। आपको बता दें भारत में 5 बहुत ही बेहतरीन टाइगर रिजर्व हैं, जहां की सैर करके आप बाघों को नजदीक से देख सकते हो....


रणथंभौर, राजस्थान

ये भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्यों में से एक है। इस रिजर्व में बाघों  की एक बड़ी आबादी है। ये बंगाल बाघों का घर होने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। आप इस रिजर्व्स की यात्रा सफारी से कर सकते हैं। यहां बाघ के अलावा और भी कई सारे जानवर आपको देखने को मिलेंगे।

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, उत्तराखंड

हिमालय की तलहटी में स्थित में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व शायद भारत का सबसे बड़ा बाघ रिजर्व है। इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 500 वर्ग किलोमीटर है। इस रिजर्व का दौरा आप हाथी पर भी कर सकते हैं। यहां पर आपको बाघ के अलावा और भी कई सारे जानवरों देखने को मिलेगें।


बांधनगढ़ टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश

बांधनगढ़ भारत के टॉप टाइगर रिजर्व में से एक है। यहां हर दिन सैकड़ो लोग आते हैं। 820 वर्ग में फैला ये टाइगर रिजर्व बांधवगढ़ किले के राष्ट्रीय  उद्यान के अंदर स्थिति है। टाइगर डे पर घूमने के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मध्य प्रदेश

एशिया के सबसे अच्छे उद्यानों में से एक है। ये भारत के प्रसिद्ध बंगाल बाघों का घर है। इसके अलावा आप यहां हाथी, स्लॉथ बियर, हिरण और कई सारे पक्षी भी देखने को मिलेंगे।

काजीरंगा टाइगर रिजर्व

यहां पर बाघों की संख्या सबसे ज्यादा है। असम के बाघों की सबसे ज्यादा संरक्षित आबादी यहीं देखने को मिलेगी। यहां सबसे ज्यादा बड़ी संख्या में हाथियों, जंगली भैंसों और भारतीय गैंडों को पाए जाते हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur