कहीं सिंक में पड़े बर्तन फैला ना दें वायरस, बरतें ये सावधानियां

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2020 - 12:28 PM (IST)

बहुत-सी महिलाओं की आदत होती है कि वो बर्तन धोने के बाद सिंक को धोना जरूरी नहीं समझती। मगर, आपकी यह आदत परिवार की सेहत बिगाड़ सकती है। जी हां, हाल ही में एक शोध के अनुसार, बहुत दिनों तक गंदा पड़ा शैंक भी कोरोना वायरस की वजह बन सकता है। इतना नहीं, इसकी वजह से फूड प्वाइजनिंग जैसी समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती है। 

दरअसल, सिंक ना धोने से कीटाणु उसी में रह जाते हैं, जो बर्तनों के जरिए शरीर में प्रवेश कर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। वहीं अगर आप किसी बर्तन को लंबे समय तक गंदा छोड़ देते हैं, तो उसमें भी कीटाणु पनप सकते हैं। ऐसे में रसोईघर की साफ-सफाई का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है।

किचन से वायरस का खतरा

शोध के मुताबिक, कोरोना का बैक्टीरिया किसी भी सतह पर जिंदा रह सकता है। साफ सतह पर तो कम से कम 4 दिन तक बैक्टीरिया रह सकता है। बर्तनों पर खाने के अवशेष जैसी अन्य चीजें हो सकती हैं, जिसके कारण बैक्टीरिया लंबे वक्त तक जिंदा रह सकता है।

सिंक में मौजूद होते हैं ढेरों बैक्टीरिया

शोधकर्ताओं का कहना है कि सिंक की सफाई ना करने से उसमें बैक्टीरिया वाला सूप बन जाता है। जब आप सिंक में हाथ डालते हैं तो ये आपके हाथ पर चिपक जाते हैं। ऐसे में अगर आप इसे छूने के बाद हाथों को ठीक से नहीं धोएंगे तो यह आपको बीमार बना देंगे।

हो सकती है गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

सिंक में बर्तन छोड़ना हानिकारक हो सकता है। उसके आस-पास फैले बैक्टीरिया गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का शिकार होने की संभावना बढ़ा सकते हैं।

किचन की सबसे गंदी चीज

रिपोर्ट में रसोई में साफ-सफाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डस्टिंग और क्लीनिंग कपड़े की बात की गई है जो सबसे ज्यादा गंदा होता है। इसकी सफाई की और बहुत कम ध्यान दिया जाता है। हफ्ते में कम से कम 2-3 बार कपड़े की सफाई करनी जरूरी है।

रोजाना करें सिंक की सफाई

बर्तन धोने के बाद सिंक में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा डालकर छोड़ दें। इसके बाद पानी से इसे साफ करें। अगर रोजाना ऐसा नहीं करना चाहते तो हफ्ते में कम से कम 3-4 बार ऐसा जरूरी करें।

अगर आप हाथ से बर्तन धोते हैं आपको ये टिप्स फॉलो करने चाहिएः 

. बर्तनों को सिंक से बाहर रखने की कोशिश करें।
. बर्तनों को गर्म पानी से धोएं लेकिन पानी उतना ही गर्म करें जितना आप सहन कर सकें। 
. बर्तन धोते समय रबर के दस्ताने पहनें।
. डिटर्जेंट ऐसा यूज करें, जिससे गंदगी अच्छी तरह निकल जाए और बर्तनों पर सफेद परत ना जमें।
. बर्तनों को धोने के बाद उसे सूखे कपड़े से साफ कर लें।

Content Writer

Anjali Rajput