शादी के पहले 6 महीनों में अपनी पत्नी के साथ सिर्फ 21 दिन रहे थे विराट, अनुष्का ने सालों बाद सुनाया अपना दर्द
punjabkesari.in Tuesday, May 20, 2025 - 01:01 PM (IST)

नारी डेस्क: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कपल गोल्स देते हैं और वह जब भी साथ में होते हैं एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। हाल ही में कपल को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए देखा गया था। जबकि अब अनुष्का बच्चों के जन्म के बाद कम काम कर रही हैं, एक बार उन्होंने खुलासा किया था कि विराट के व्यस्त शेड्यूल के चलते उन्हें एक दूसरे के साथ समय बिताना का बहुत ही कम मौका मिलता था। अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने शादी के पहले छह महीनों के दौरान विराट के साथ केवल 21 दिन बिताए थे।
अनुष्का पहले लगातार शूटिंग कर रही थीं जबकि विराट मैच खेलने में व्यस्त थे। अनुष्का शर्मा ने एक बार विराट कोहली के साथ अपने नव-विवाहित जीवन के बारे में बात की थी। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें नवविवाहित होने के बाद विराट के साथ बिताने के लिए ज़्यादा समय नहीं मिला। अनुष्का ने कहा- "वास्तव में, हमारी शादी के पहले छह महीनों के दौरान, हमने 21 दिन एक साथ बिताए। हां, मैंने वास्तव में हिसाब लगाया। इसलिए जब मैं विदेश में उनसे मिलने जाती हूं, तो साथ में एक बार खाना खाने के लिए समय निकालती हूं। यह हमारे लिए कीमती समय है।"
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर, 2017 को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की।वह दोनों दो खूबसूरत बच्चों, वामिका और अकाय के माता-पिता हैं। विराट का कहना है कि उनका प्यार हमेशा बिना किसी शर्त के रहा है। वे हर दिन जीने और एक-दूसरे से भरपूर प्यार करने में विश्वास करते थे। उन्हें हमेशा ऐसा लगता था कि वे अनुष्का को कुछ सालों से नहीं बल्कि सदियों से जानते हैं। अनुष्का ने इंटरव्यू में आगे कहा था कि लोग हमेशा यह मान लेते हैं कि जब वे विराट से मिलने जाती हैं, तो लोग सोचते हैं कि वे छुट्टियां मनाने गए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं था। उनका कहना है कि जब वे एक-दूसरे से मिलने जाते हैं, तो भी दोनों में से कोई न कोई हमेशा काम पर ही होता है।
दिग्गज होस्ट सिमी ग्रेवाल के साथ अनुष्का के एक पुराने वीडियो इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने अपने जीवन में शादी के महत्व के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि वह शादी और बच्चे पैदा करने की संस्था में विश्वास करती हैं और वह शादीशुदा होने के बाद काम करना जारी नहीं रखना चाहती हैं। अनुष्का ने यह भी कहा कि उन्होंने विराट से शादी के बाद कोई भी फिल्म प्रोजेक्ट न करने का फैसला किया था। अनुष्का पहले लगातार शूटिंग कर रही थीं जबकि विराट मैच खेलने में व्यस्त थे।