नंगे पांव और गले में तुलसी की माला पहन वृंदावन पहुंचे Virat-Anushka
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 04:32 PM (IST)
नारी डेस्क : आईपीएल (IPL) 2026 का खिताब जीतने के महज 48 घंटे बाद ही भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। गले में तुलसी माला और नंगे पांव चलते हुए दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। हालांकि, विराट और अनुष्का का वृंदावन से जुड़ाव कोई नया नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब यह स्टार कपल प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए यहां पहुंचा हो। इससे पहले भी दोनों कई बार आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद लेने के लिए आ चुके हैं। आईपीएल जीत के बाद एक बार फिर विराट का यह आध्यात्मिक अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। बता दें की मैक के दोरान अनुष्का के गले में तुलसी माला देखी गई थी।
नंगे पांव पहुंचे प्रेमानंद महाराज के दरबार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को आईपीएल 2026 का चैंपियन बनाने के बाद विराट कोहली सीधे वृंदावन पहुंचे। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। यमुना किनारे स्थित प्रेमानंद महाराज के एकांतवास में दोनों ने सुबह करीब 4 बजे पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान विराट और अनुष्का बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आए। दोनों नंगे पांव थे, गले में तुलसी की माला पहने हुए थे और माथे पर तिलक लगाए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेमानंद महाराज के साथ करीब 45 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की।

कई वर्षों से जुड़े हैं प्रेमानंद महाराज से
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरा श्रद्धाभाव किसी से छिपा नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब दोनों वृंदावन पहुंचे हों। पिछले कुछ वर्षों में यह स्टार कपल कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन और आशीर्वाद लेने यहां आ चुका है। आईपीएल 2026 के दौरान भी अक्षय तृतीया के अवसर पर विराट और अनुष्का को वृंदावन में देखा गया था। दोनों अक्सर अपनी व्यस्त जिंदगी से समय निकालकर आध्यात्मिक शांति की तलाश में यहां पहुंचते हैं।
यें भी पढ़ें : Divyanka को देखकर सुन्न हो गए थे Vivek, मां के गले लग रोए, कहा- औरतों के लिए सम्मान बढ़ गया
गुरुदेव से भी लिया आशीर्वाद
प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट और अनुष्का उनके गुरुदेव श्री हित गौरंगी शरण महाराज जी के आश्रम भी पहुंचे। वहां उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया और करीब 30 मिनट तक आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि दोनों ने दादा गुरु बड़े महाराज जी से भी मुलाकात की और उनका मार्गदर्शन लिया।

IPL 2026 में विराट का शानदार प्रदर्शन
विराट कोहली के लिए आईपीएल 2026 यादगार रहा। 37 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 675 रन बनाए। उन्होंने 56 की औसत और 166 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास के किसी भी सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट रहा। इस सीजन में विराट के बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह चौथे स्थान पर रहे। उनकी दमदार पारियों ने RCB को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

