कभी बस का किराया देने के लिए नहीं थे पैसे, आज कोहली हैं करोड़ों के मालिक

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 01:54 PM (IST)

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली देश नहीं बल्कि विदेश में भी फेमस है। दिल्ली में जन्में विराट कोहली का लाइफस्टाइल का हर कोई दीवाना है। उनके फैंस अक्सर यह बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वो क्या खाते हैं और उन्हें क्या-क्या पसंद है।

विराट को पसंद है ठेले का खाना 

एक बार जब कोहली से उनकी फेवरेट डिश के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जो जवाब दिया था उसे सुनकर सब हैरान हो गए थे। दरअसल, कोहली को किसी फाइव स्टार होटल की कोई डिश नहीं बल्कि ठेले पर मिलने वाले छोले भटूरे खाना पसंद है। जी हां, विराट कोहली के फेवरेट छोले-भटूरे की दुकान दिल्ली के तिलक नगर में है। इसका नाम है रामा छोले भटूरे। विराट इस दुकान में तब जाते थे जब वो मशहूर क्रिकेटर नहीं थे। कॉलेज के दिनों में कोहली यहां पर अक्सर छोले भटूरे खाने आते थे और एक्स्ट्रा अचार की डिमांड भी करते थे। विराट ही नहीं कई लोग छोले भटूरे के शौकीन है वही जब बात दिल्ली के फेमस रामा छोले भटूरे की हो, तो क्या ही कहना।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Experience what comfort feels like with @one8.innerwear 😎. Head to the link in bio, to check out the #BigBillionDays special #one8 innerwear and bottom wear range, exclusive on @flipkart 😉 @one8world

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Oct 17, 2020 at 11:24pm PDT

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी डाइट को लेकर हमेशा ही कॉन्शियस रहते हैं। लेकिन वो भी दिल्ली के इन छोले भटूरे के दीवाने हैं। विराट कोहली आज जिस मुकाम पर हैं इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। कोहली टीम इंडिया में सिलेक्ट होने से पहले दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। जब वह प्रैक्टिस पर जाते थे तो डीटीसी की बस में सफर करते थे। पैसे बचाने के लिए एक बार उन्होंने टिकट नहीं ली इसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।

कभी बस में सफर करते थे विराट

एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने बताया था कि टिकट न लेने के चक्कर में एक बार वह फंसते-फंसते बचे थे। डीटीसी बस में खुद को स्टॉफ बताना उन्हें भारी पड़ गया था। तब उन्होंने बस से भागकर अपनी जान बचाई थी। शुरुआत में कोहली ने भले ही कड़ा संघर्ष किया लेकिन अब उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल रहा है। अब विराट सबसे तेज 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने साथ ही देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर भी है। आईपीएल (IPL) में भी उन्हें सबसे ज्यादा 17 करोड़ रुपए सैलरी के रूप में दिए जाते है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Great win and most importantly a complete team effort. 👍 #PlayBold @royalchallengersbangalore

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Oct 10, 2020 at 11:16am PDT

फोर्ब्स की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन क्रिकेटर हैं। वे 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर (196.36 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ इस लिस्ट में 66वें नंबर पर है।

साल 2017 में विराट कोहली ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की। अब जल्द ही विराट पिता बनने वाले है। अनुष्का इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही है। विराट अपनी बीवी का पूरा ख्याल रख रहे हैं। इस वक्त अनुष्का अपने पति के साथ दुंबई में ही है।

 

Content Writer

Priya dhir