रिसेप्शन का Invitation देने के लिए PM से मिलें विराट-अनुष्का

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 12:47 PM (IST)

क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल में ही इटली में शादी के बंधन में बंधे है। हाल में ही अनुष्का और विराट अपनी रिसेप्शन का इनविटेशन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलें। 

इस दौरान अनुष्का ने रॉयल ब्लू कलर का फुल स्लीवर्स सूट पहना था। उनके सूट पर गोल्डन वर्क किया हुआ था। सूट के साथ उन्होंने हैवी दुपट्टा कैरी किया था। गोल्डन झुमके, लाइट मेकअप और खुले बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। उनका यह आउटफिट Raw Mango लेबल से था। वहीं, फुटवियर में उन्होंने पंजाबी जूती पहनी थी। लाल चूड़े में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

वहीं, विराट कोहली कुर्ते-पजामे में दिखाई दिए। आपको बता दें कि विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी आज दिल्ली में है, जिसमें कई सेलेब्स शामिल होंगे। 

 

Punjab Kesari