रिसेप्शन के लिए होटल पहुंचे विराट-अनुष्का, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 08:01 PM (IST)

विराट-अनुष्का की आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी है। हाल में ही वे अपने रिसेप्शन वेन्यू के लिए पहुंचे। इस दौरान वे कैजुअल लुक में दिखाई दिए। 

अनुष्का ने ब्लू डेनिम जंपसूट के साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने थे,जिसमें वह काफी स्टाइलिश दिख रही थी। हाई हेयरबन और लाल चुडा उनकी लुक को पूरा कर रहा था। इसके अलावा अनुष्का ने हैंडबैग कैरी किया था। वहीं, विराट ने टी-शर्ट के साथ ग्रे ट्रैक पैंट वियर की थी। इसी के साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स पहने थे। 

आपको बता दें कि विराट-अनुष्का का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के लोअर परेल स्थित होटल St Regis में होगा। कहा जा रहा है कि रिसेप्शन में करीब 300 सेलिब्रिटी आने वाले है। 
 
 

Punjab Kesari