WFI के खिलाफ आवाज उठाने वाली Vinesh Phogat लौटाएंगी मेडल्स? जानिए कैसा रहा कुश्ती का सफर

punjabkesari.in Wednesday, Dec 27, 2023 - 04:05 PM (IST)

इन दिनों भारतीय पहलवान काफी निराश चल रहे हैं। दरअसल, पहलवानों का रोष  पूर्व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ है।पहलवानों ने बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण करने का आरोप लगते हुए उनके खिलाफ कर्रवाई की मांग की है। लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे नाराज जहां पिछले दिनों रेसलर साक्षी मलिक ने retirement का ऐलान किया था, वहीं अब रेसलर protest में बढ़- चढ़कर भाग ले रही विनेश फोगाट ने भी अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटने का फैसला किया है। विनेश देश की सबसे चर्चित पहलवानों में से एक है। वो देश के लिए कुश्ती में 16 पदक जीत चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं विनेश फोगाट के करियर और उनके द्वार कई प्रतियोगिताओं में जीते गए मेडल्स के बारे में बताते हैं...

घर में हमेशा से था कुश्ती का माहौल

विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के चरखी- दादरी में हुआ था। वो पहलवान राजपाल फोगाट की बेटी, इसलिए घर पर हर समय कुश्ती का माहौल रहता। उनकी चचेरी बहनें गीता फोगाट, बबिता फोगाट और रितु फोगाट भी मशहूर पहलवान है। लाजिमी है कि विनेश का भी झुकाव इस गेम से हो गया। फिर क्या, विनेश ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक-के- बाद एक कई सारी प्रतियोगिता जीत ली।

देश के लिए 16 मेडल्स जीत चुकी हैं विनेश

साल 2013 में विनेश ने  जोहांसबर्ग में आयोजित यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में 51 किग्रा कैटेगरी में उन्होंने रजत पदक जीता। इसी साल नई दिल्ली में एशियन चैंपियनशिप में  51 किग्रा भार वर्ग में वह कांस्य पदक जीतने में भी सफलता मिली। साल 2014 में इचियोन में आयोजित एशियन गेम्स में 48 किग्रा भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। वो कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान हैं। बता दें विनेश फोगाट ने कुश्ती की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब तक 16 पदक अपने नाम किए हैं। इनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल है।

Content Editor

Charanjeet Kaur