जलपरी बनीं डेजी वहीं नोरा-उर्वशी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, देखिए स्टार्स की लुक

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 04:19 PM (IST)

बीती रात Vimal Elaichi Filmfare Awards 2021 अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया जिसमें बॉलीवुड हसीनाओं ने बोल्ड अंदाज में शिरकत की। हर दीवाज अपने बोल्ड अंदाज से कड़ी टक्कर देती नजर आईं। चलिए डालते है सबसे लुक पर नजर और बताते है किसके फैशन ने किया फैंस को निराश...

बात उर्वशी रौतेला के वाइन रैड हॉट गाउन से ही कर लेते हैं जिसमें वह बेहद बोल्ड दिखी।

डेजी शाह जलपरी बनकर शो की शान बढ़ाती नजर आईं।

तमन्ना भाटिया ने गाउन तो बड़ा बोल्ड पहना लेकिन इतना खास इम्प्रेशन नहीं जमा पाई।

नोरा फतेही ने तो बोल्डनेस की सारी हदे पार कर दी। थाई हाई स्लिट गाउन में नोरा की हॉटनेस छाई रहीं।

सनी लियोन भी नोरा को फॉलो करते-करते व्हाइट थाई हाई स्लिट गाउन में दिखी लेकिन नोरा से आगे फीकी रही।

Anupria Goenka शिमरी गाउन में दिखी लेकिन उनका लुक भी इतना खास नहीं लगा।

इसके अलावा भी कई हसीनाएं अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची।

आपको किसके फैशन ने ज्यादा इम्प्रेस किया हमें बताना ना भूलें।

Content Writer

Sunita Rajput