एक एेसा गांव, जहां सभी लोग रहते हैं जमीन के अंदर! (Pix)

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2016 - 09:41 AM (IST)

दुनियाभर में कई गांव हैं लेकिन कुछ गांव किसी न किसी खास वजह से जाने जाते हैं। आज हम आपको एक एेसे ही गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सारे लोग अंडरग्राउड घरों में रहते है। हम बात कर रहे है दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एक छोटे से गांव कूबर पेडी की। इस गांव के खासियत यह है कि यहां पर सभी लोग अंडरग्राउंड घरों में रहते हैं। 


अगर आप इन घरों को बाहर से देखेंगे तो यह साधारण घरों की तरह नजर आते है। वहीं इन्हें अंदर से देखने पर यह किसी होटल से कम नहीं लगते। इस गांव में अधिकतर लोग अडरग्राउंड घरों में ही रहते हैं। कबूर पेडी Opal capital of the world कहलाती है क्योंकि यहां पर सबसे ज्यादा ओपल मांइस है। यह एक डेजर्ट एरिया है। यहां पर गर्मियों में तापमान बहुत ज्यादा और सर्दियों में कम हो जाता है। तापमान के चलते यहां पर रहने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी वजह से लोगों को माइनिंग के बाद खाली बची खदानों में शिफ्ट कर दिया गया। इन अंडरग्राउंड घरों में न तो ए.सी की जरूरत पड़ती है और न ही हीटर की। इन घरों में कई हॉलीवुड घरों की शूटिंग होती है।

Punjab Kesari