Villa In The Sky: इतने आलीशान घर में रहते हैं जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 03:34 PM (IST)

दमादार एक्टिंग और बहतरीन बाॅडी से लोगों के दिल्लों में खास जगह बनाने वाले जॉन अब्राहम के चाहने वालो की संख्या लाखों में है। जितनी स्टाइलिश उनकी पिक्स है उतना ही शानदार इनका घर है। इनके घर की तस्वीरों से ही आप इनके लाइफस्टाइल के बारे में पता लगा सकते हैं। आज हम आपको जॉन अब्राहम के घर की शानदार तस्वीरे दिखाएंगे। तो आइए देखते हैं इनके महल की पिक्स।

 


मुंबई में जॉन जिस घर में रहते हैं वो  5000 Sqft में फैला है। इसको लैविश डुप्लेक्स 'विला इन द स्काई' कहते हैं। इन्होंने ने नए डिजाइन से अपने घरे के बैडरूम को बनाया है। इस घर की सबसे बड़ी खास बात है कि इसके हर कमरे से समुद्र का नजारा साफ देने को मिलता है।

 


उन्होंने किचन को दक्षिण-पूर्व कोने पर बनाया है। घर को बनाते समय वास्तु शास्त्र का पूरा ध्यान रखा गया है। जॉन ने अपने कमरे को सिलिंग करवाई है ताकि पानी से उनके घर की दीवारे खराब न हों। 

 


किचन को डाइनिंग और लिविंग रूम के बीच में बनाया गया है जो पूरी तरह से डिनर पार्टी के लिए अच्छा है। कपड़ो को रखने के लिए अलग से रूम बनाया गया है। घर को बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

 


 

इनके घर में अलग से जकूजी बनया गया है। जिसमें बैठकर इंसान अपनी थकान को कम कर सकता है। 
 

Punjab Kesari