बेटे वरदान के प्यार में डूबे Vikrant Messy, बाजू पर बनवाया लाडले के नाम का Tattoo

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 06:06 PM (IST)

फिल्म '12वीं फेल' से लोगों के दिलों में जगह बना चुके विक्रांस मैसी सुर्खियों में बने रहते हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर के घर एक नन्हे से बेटे का जन्म हुआ है। ऐसे में इन दिनों एक्टर अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। बेटे से जुड़ी हर अपडेट विक्रांत फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर ने फैंस को एक बहुत अच्छा सरप्राइज दिया है। विक्रांत ने अपनी बाजू में बेटे के नाम का टैटू बनाया है। इसकी झलक उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई है।  

बेटे की जन्म तारीख भी लिखी साथ 

विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस को बेटे के नाम से बने टैटू की झलक दिखाई है। यह तस्वीर विक्रांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विक्रांत ने यह टैटू अपनी बाजू पर बनवाया है। सिर्फ इतना ही नहीं टैटू पर एक्टर ने बेटे की जन्म तारीख भी लिखवाई है। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि - 'एडिशन या फिर एडिक्शन मुझे दोनों से ही प्यार है।' विक्रांत मैसी के इस नए टैटू की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

पत्नी ने दिखाया था बेटे का कमरा 

कुछ दिन पहले विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने लाडले के कमरे की एक झलक दिखाई थी। इस रुम में वरदान के रुम की डेकोरेशन की हुई थी साथ में ही रुम का इंटीरियर ब्लू कलर से डेकोरेट किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शीतल ने लिखा था कि - 'अपने बेटे के मॉम ईरा में'। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Massey (@sheetalthakur)

इन फिल्मों में दिखेंगे विक्रांत मैसी 

विक्रांत मैसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म '12वीं फेल' में दिखे थे। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा फिल्म के लिए उन्हें कई सारे अवॉर्ड भी मिले थे। अब एक्टर फिल्म 'साबरमती द रिपोर्ट' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर साबरमती एक्सप्रेस की दर्दनाक कहानी बताते हुए दिखेंगे। इसके अलावा वह 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में तापसी पन्नू के साथ भी दिखने वाले हैं।

Content Writer

palak