पापा बनने वाले हैं एक्टर Vikrant Massey, खास अंदाज में दी फैस को Good News

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 03:22 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के फैंस के लिए एक बहुत ही खुशी की खबर सामने आई है। एक्टर जल्द ही पापा बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने फैंस को खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। वाइफ शीतल ठाकुर के साथ एक्टर ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। पोस्ट देखने के बाद दोनों को बधाई देने वालों की लाइन लग गई है। कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाई देते हुए दिख रहे हैं। 

'हम पहला बेबी एक्सपेक्ट...' 

एक्टर ने अपनी वाइफ शीतल ठाकुर के साथ शादी की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए विक्रांत ने लिखा कि - हम पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं बेबी का जन्म 2024 में होगा। दोनों की तस्वीर पर एक सेफ्टी पिन भी बनी हुई है। दो बड़ी सेफ्टी पिन के साथ एक छोटी सेफ्टी पिन भी बनाई गई है। इस क्रिएटिविटी के साथ उन्होंने फैंस को बताया है कि वह अब दो से तीन होने वाले हैं और उनकी फैमिली बढ़ने वाली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

 

कई सेलेब्स ने दी बधाई 

एक्टर के द्वारा गुड न्यूज शेयर करने के बाद कई सारे सेलेब्स उन्हें बधाई देते दिख रहे हैं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'सबसे अच्छे हुड में आपका स्वागत है... पैरेंट्हुड।' 

मौनी रॉय ने लिखा कि - 'दिल से बधाईयां।' 

गौहर खान ने बधाई देते हुए लिखा कि - 'भगवान दुआएं बनाए रखे, बहुत-बहुत बधाईयां।' 

2022 में की थी शादी 

आपको बता दें कि विक्रांत मैसी ने साल 2022 में शादी की थी। शादी के एक साल के बाद दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर ने 'मिर्जापुर' में बबूल भैया के रोल से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। इसके अलावा 'छपाक', 'गिन्नी वेड्स सनी', 'ए डैथ इन द गंज' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक्टर वेब सीरिज 'मेड इन हेवन' में भी दिखे थे। अब उनकी फिल्म '12th फेल' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

 

Content Writer

palak