विक्रम भट्ट की बेटी की शादी बनी टॉक ऑफ द टाउन,  कृष्णा भट्ट के दिन को खास बनाने पहुंचे ये सितारे

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 09:25 AM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड  में शहनाइयों की गूंज हर तरफ है। आए दिन किसी ना किसी सेलेब की शादी की तस्वीरें सामने आ रही है। इन दिनों  डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। कृष्णा भट्ट  ने बॉयफ्रेंड वेदांत सारदा काे अपना जीवनसाथी चुन लिया है। भट्ट फैमिली के इस स्पेशल डे को और भी खास बनाने के लिए कई सितारे शामिल हुए।


कृष्णा और वेदांत ने पिछले साल सगाई की थी, तब से ये कपल चर्चा में बना हुआ था। 10 जून 2023 को विक्रम भट्ट की बेटी और उनके दामाद ने करीबी दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगीमें संगीत का फंक्शन एंजॉय किया था। अब इनकी शादी की तस्वीरें छाई हुई हैं।


अपने खास दिन के लिए कृष्णा ने लाल रंग का लहंगा चुना, जिसमें वह एकदम परी लग रही थी। इस  हैवी वर्क लहंगे के साथ दुल्हन ने हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। वहीं दूल्हे राजा  व्हाइट शेरवानी में बेह कमाल के लग रहे थे। 


ऐसे में कई सितारों ने शिरकत कर न्यूली मैरिड कपल को बधाइयां दी । बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भी इस शादी शादी में मेहमान बने। उन्होंने दुल्हन के पिता यानी विक्रम भट्ट के साथ कई पाेज दिए। अपनी बेटी की शादी में डायरेक्टर बेहद ही सिंपल अंदाज में नजर आए। 


आमिर के अलावा और जो सेलेब्स शादी में मेहमान बने, उनमें सनी लियोनी, बॉबी देओल, कुणाल कपूर, पूजा भट्ट, संदीपा धर और अविका गौर शामिल थीं। टीवी की चहेती अविका ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया। वह साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस दौरान सनी लियोन का लुक भी देखने लायक था। अपनी कजिन की शादी में पूजा भट्ट, पापा महेश भट्ट और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ शामिल हुई। वहीं दुल्हन की बात करें तो संगीत नाइट के लिए उन्होंने  आइवरी कलर का चिकनकारी शरारा सेट कैरी किया था। 

 कृष्णा ने अपने लुक को लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, डेवी मेकअप और पोनीटेल से निखारा था। दूसरी ओर, कृष्णा के मंगेतर वेदांत ब्लैक शर्ट और मैचिंग पैंट व ब्लेज़र में डैपर लग रहे थे

 

 

Content Writer

vasudha