विरुष्का को बधाई देते हुए भाई से हुई बड़ी गलती, मचा बवाल तो दी सफाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 13, 2021 - 10:58 AM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री और खेल जगत की सबसे फेमस जोड़ी विराट और अनुष्का शर्मा नन्हीं परी के पेरेंट्स बन गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए बहुत सारे सेलेब्स और कपल के चाहने वाले उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। वहीं विराट के भाई विकास कोहली ने कपल की बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। जो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। वहीं इस पोस्ट पर विकास ने अब सफाई दी है। 

विकास कोहली ने दी सफाई

विकास ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी उसमें बच्चे के पैर दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद कहा जाने लगा कि यह तस्वीर विराट और अनुष्का की बेटी की है। हालांकि अब इस पर सफाई देते हुए विकास ने एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं यह स्पष्ट कर दूं कि मैंने अनुष्का और विराट को बधाई देने के लिए जो तस्वीर पोस्ट की थी, वह एक रैंडम तस्वीर है। वो बच्चे की वास्तविक तस्वीर नहीं है। कुछ मीडिया चैनल इसे उनके बच्चे की पहली तस्वीर समझ रहा है इसलिए मैं ये स्पष्ट करने के लिए पोस्ट कर रहा हूं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

 

विराट के भाई ने शेयर की थी तस्वीर 

आपको बता दें विकास कोहली ने विराट की बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'खुशी की लहर...घर में परी।' जिसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

 

विराट और अनुष्का की बेटी का नामकरण

खबरों की मानें तो विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नामकरण भी कर दिया है। दोनों ने बेटी की नाम अनवी रखा है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो अनवी नाम विराट और अनुष्का के नामों को मिलाकर रखा गया है।

Content Writer

Bhawna sharma