मार्शल आर्ट के भी महारथी हैं Vidyut Jammwal , दुनिया के टॉप 10 आटिर्स्टों में शामिल होने पर करते हैं गर्व

punjabkesari.in Tuesday, Jul 25, 2023 - 12:36 PM (IST)

बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल शानदार एक्टर होने के साथ- साथ  मार्शल आर्ट के भी  महारथी हैं। तभी तो उन्होंने सालों से दुनियाभर के टॉप मार्शल आर्टिस्ट की लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है।  एक्शन स्टार का कहना है कि वह दुनिया के टॉप 10 मार्शल आटिर्स्टों में शामिल होने पर गर्व महसूस करते हैं।


बॉलीवुड में अपने स्टंट और अपनी लुक्स की बदौलत विद्युत जामवाल छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जहां उनका नाम गुगल सर्च इंजन पर दुनिया के टॉप मार्शल आटिर्स्टों में जैकी चैन, जेट ली, ब्रूस ली, जॉनी ट्राई गुयेन, स्टीवन सीगल, डॉनी येन और टोनी जा जैसे जाने-माने मार्शल आटिर्स्टों के साथ दिखाई दे रहा है। 


विद्युत जामवाल ने बताया, मेरे लिए यह हमेशा पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की स्वीकृति है, जो सभी मार्शल आर्ट की जननी है। मुझे सभी मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू की जननी का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस होता है। यह एक पूर्ण सम्मान है। उनका कहना है कि- वह देश-विदेश में अपनी इस कला के लिए जाने जाते हैं,  इस कला को परफॉर्म करना वह अपनी खुशकिस्मती समझते हैं


एक्टर ने अपने एक इंटरवव्यू में कहा था कि- मुझे लगता है कि अगर आप हिन्दुस्तानी मार्शल आर्ट को प्रमोट कर रहे हैं और इसके लिए आपको स्टीरियोटाइप कर दिया जाए, तो मुझे लगता है कि जिस चीज के लिए आप जाने जाते हैं और आप अच्छा कर रहे हैं या तारीफ होती है, तो उसे करते रहना चाहिए। ऊंचाई की कोई सीमा नहीं होती है। अभी भी इस क्षेत्र में और काम करने की जरूरत है। जब तक हो रहा है करेंगे, जब नहीं हो पाएगा तो कुछ सोचेंगे।

10 दिसंबर, 1980 को केरल के एक आर्मी ऑफिसर के घर जन्मे विद्युत ने महज 3 साल की उम्र में पलक्कड़ के आश्रम में रहते हुए 'कलरीपायट्‌टू' (केरल की मार्शल आर्ट स्टाइल) की ट्रेनिंग शुरू की थी।  वह 25 से ज्यादा देशों में लाइव एक्शन शो भी कर चुके हैं। विद्युत मार्शल आर्ट्स में पूरी तरह ट्रेंड हैं, इसके अलावा वो जिम्नास्टिक और जिउ जित्सू में भी माहिर हैं।  

Content Writer

vasudha