'भाबीजी घर पर हैं' फेम Vidisha के घर गूंजी किलकारियां, प्यारी सी बेटी की मां बनी एक्ट्रेस

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 11:20 AM (IST)

'भाबीजी घर पर हैं' की अनीता भाभी यानी की विदिशा श्रीवास्तव के फैंस के लिए एक बहुत ही खुशी की खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने बेटी को 11 जुलाई को जन्म दिया था। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम किया था जिसके बाद 1 जुलाई को उन्होंने सेट से छुट्टी ली थी।

बेटी की मां बनी विदिशा 

विदिशा ने  गुपचुप तरीके से अपने ब्वॉयफ्रेंड सायक पॉल के साथ शादी रचाई थी। अब कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। मीडिया को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी डिलीवरी नॉर्मल हुई है और उन्होंने डिलीवरी से पहले 18 घंटे तक लेबर पेन को झेला लेकिन जैसे उन्होंने अपनी बेटी को देखा तो वह सारा दर्द ही भूल गई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidisha Srivastava (@vidishasrivastava)

देवी दुर्गा के नाम से रखा बेटी का नाम

एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम देवी दुर्गा के नाम पर रखा है। उन्होंने अपनी प्यारी सी गुड़िया का नाम आदया रखा है। आदया का अर्थ होता है शक्ति और वहीं इस नाम का दूसरा अर्थ भगवान शिव के साथ जुड़ा हुआ है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidisha Srivastava (@vidishasrivastava)

ऐसे की थी विदिशा ने करियर की शुरुआत 

वहीं बात विदिशा के करियर की करें तो उन्होंने 2007 में आई तेलुगू फिल्म मां इद्दरी के जरिए की थी। इसके बाद वह विराट, लकी जोकर, जनता गैराज जैसी कई सारी फिल्मों में दिख चुकी हैं। इसके अलावा वह टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें, मेरी गुड़िया, दुर्गा माता की छाया जैसे कई सीरियल्स में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा इन दिनों वह भाबी जी घर पर हैं में अनीता भाभी का रोल निभा रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vidisha Srivastava (@vidishasrivastava)

Content Writer

palak