सोशल मीडिया पर एक ओर रानू मंडल ने मचाया तहलका, रातो-रात वायरल हुई वीडियो

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 11:38 AM (IST)

रेलवे स्टेशन पर गाना गाने के बाद सोशल मीडिया की मदद से रानू मंडल बहुत ही कम समय में चर्चा में आ गई थी। रानू की वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया की फिल्म के लिए एक नहीं बल्कि तीन गाने गाए। वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड में उनकी एक अलग ही पहचान बन गई। वहीं अब स्टेशन से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली रानू मंडल के बाद सोशल मीडिया पर एक ओर रानू की वीडियो तहलका मचा रही है।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#RanuMondal 2.0 in (Maligaon)Guwahati. #Special Thanks to my friend Tanmoy Dey for shooting and Sharing this vdo. Vdo Rights :- Tanmoy dey #ranumondal #himeshreshammiya

A post shared by Dipankar Baishya (@chiragdipofficial) on Nov 22, 2019 at 6:23am PST

रविवार की रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें रानू जैसी दिखने वाली महिला गाना गा रही है। इतना ही नहीं, यह महिला रानू मंडल का गाया हुआ गाना गुनगुनाती हुई नजर आ रही है।इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर करते हुए एक व्यक्ति ने बताया है कि ये महिला गुवाहटी की रहने वाली है। वहीं इसके गाने का सूट तनमेय देब ने किया है। जिसे उसने रानू मंडल 2.0 का नाम देकर शेयर किया है।

 

वहीं महिला का गाया हुआ गाना कुछ खास नहीं है लेकिन इसकी शक्ल काफी हद तक रानू की तरह दिखाई देती है। वहीं रानू मंडल अपने गानों को लेकर हमेशा ही खबरों में छाई रहती है। हाल ही में अपने मेकअप के लिए वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई थी। जिसके बाद उसकी मेकअप आर्टिस्ट ने कहा था कि रानू की जो फोटो वायरल हो रही है वह असली नहीं है। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal