जिमनास्टिक करते बच्चों की वीडियो हुई वायरल, जानिए बच्चों के लिए क्यों है जरुरी

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2019 - 04:51 PM (IST)

कम उम्र में बच्चों को मानसिक ही नही शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए जिमनास्टिक बहुत ही अच्छा खेल है। इसके अभ्यास से बच्चे फिट रहने के साथ जीवन में आने वाली कई मुश्किलों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें दो बच्चे सड़क पर जिमनास्टिक कर रहे है। इस वीडियो को खेल मंत्री रिजिजू ने भी शेयर किया हैं। 

सड़क पर कर रहे थे जिमनास्टिक 

वीडियो में स्कूल के 2 बच्चे सड़क पर ही जिमनास्टिक करते नजर आ रहे है। लड़की लड़को जंप करने के लिए कहती है तो बैग टांग कर ही लड़का एक बड़ा जंप लगता है उसके बाद लड़की भी बैग टांग कर डबल जंप लगाती हैं। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद इसे लाखों लाइक्स मिल चुक हैं। खेल मंत्री रिजिजू ने आईएएस अफसर एमवी राव के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि यह बच्चे काफी टैलेंटिड हैं। अगर कोई इन्हें उनके पास ले जाए तो वह उन्हें एक जिम्नास्टिक अकादमी से जोड़ देगें। 

चलिए बताते है आपको बच्चों के लिए जिमनास्टिक क्यों फायदेमंद है...

क्या है जिमनास्टिक 

जिमनास्टिक सभी खेलों का आधार है। यह कसरत व व्यायाम की तरह ही होता है। जिसमें जंपिंग, थ्रो, फ्लाइंग, बॉडी बेलेंस जैसी एक्टिविटी शामिल होती है। इसके लिए शरीर के संतुलित होेने के साथ लचीलापन व शक्तिशाली होना भी जरुरी होता है। 

जिमनास्टिक के फायदे

- किसी भी बुरे समय में बच्चे उसका सामना कर लड़ सकते है।
- गुड व बैड टच को समझ कर खुद को मुसीबत से बचा सकते है। 
- जिमनास्टिक करने से शरीर में लचीलापन आता है।
- शारीरिक क्षमता को बढ़ा कर शरीर के ऊपरी व निचले भाग को शक्तिशाली को करता है।
- बच्चों को अनुशासन में रह कर काम करने में मदद करता हैं। 
- हर मुश्किल स्थिति में शरीर का बैलेंस बनाए रखने में मदद करता हैं। 
- बच्चे को शारीरिक ही नही मानसिक तौर पर भी फिट रखता हैं। 

जिमनास्टिक के नुक्सान

- जिमनास्टिक करते समय कई बार चोट लगने का भी खतरा रहता हैं।
- कई बार जब लगातार कोशिश करने के बाद बच्चे जिमनास्टिक में सफल नही होते है तो वह भावनात्मक तौर पर दुखी हो सकते है।

 

 

Content Writer

khushboo aggarwal