Vickat Wedding: शादी की तैयारियां शुरू, होने वाली दूल्हे के घर पहुंचा शादी का जोड़ा

punjabkesari.in Monday, Dec 06, 2021 - 08:07 PM (IST)

बॉलीवुड की जानी- मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। कुछ ही देर में विक्की अपनी होने वाली दुल्हनिया के साथ राजस्थान के रवाना होने जा रहे हैं। इससे पहले उनके घर में शादी की शेरवानी भी पहुंच गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही वीडियो में एक शख्स  क्रीम कलर की शेरवानी को विक्की के घर ले जाता नजर आ रहा है। शेरवानी नीले रंग के आउटफिट कवर के ऊपर विक्की का नाम का टैग दिया गया है। खबरों की मानें तो यह शेरवानी विक्की कौशल अपनी मेहंदी सेरेमनी पर पहनने वाले हैं।

 ट्रांसपेरेंट पॉलीथीन में से शेरवानी का रंग नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि विक्की और कैटरीना आज  राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं।  नकी शादी सवाईमाधोपुर जिले के एक होटल में होनी हैं।


हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, दोनों आठ अन्य लोगों के साथ एक चार्टर्ड उड़ान से जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।


सूत्र ने बताया कि कुछ अन्य मेहमानों का भी आज नियमित उड़ानों से आने का कार्यक्रम है। शादी समारोह से जुड़े कार्यक्रम सात से 10 दिसंबर तक सवाई माधोपुर जिले में लग्जरी होटल में तब्दील किए गए एक किले में होंगे।

Content Writer

vasudha