क्रिसमस पर रोमांस में डूबे दिखें न्यूली वेड Vickat, यूजर बोले, 'ये प्यार भी कितना प्यारा होता है'

punjabkesari.in Sunday, Dec 26, 2021 - 12:00 PM (IST)

शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने-अपने काम पर लौट गए थे। वहीं, विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर गए हुए थे। मगर, कैटरीना-विक्की का सादी के बाद यह पहला फेस्टिवल है इसलिए विक्की अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट मुंबई लौटे आएं। सोशल मीडिया पर उनके पहले क्रिसमस की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

दरअसल, विक्की ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को लगले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की खुशी भी देखने लायक थी। फोटो शेयर करते हुए विक्की ने मजेदार कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, "मेरी क्रिसमस"।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)

बता दें कि कैटरीना कैफ ने भी अपने इंस्टाग्राम से यही तस्वीर शेयर की है। इसपर यूजर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, "ओके! क्या आप लोग केवल एक तस्वीर क्लिक करते हैं?", एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "उफ्फ... किसी की नजर न लगे"। एक यूजर बोला, "वही तस्वीर ?? यह चीटिंग है! :( लेकिन आपके लिए बहुत खुश हूं ❤️ मेरी क्रिसमस ❤️❤️"।

बता दें कि अपने पहले क्रिसमस के लिए विक्की-कैट ने अपने ड्रीम होम को खूबसूरत तरीके से डैकोरेट भी किया, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

इसके अलावा विक्की-कैटरीना के फैमिली मेंबर्स, दोस्तों और परिवार वालों ने उनके साथ डिनर भी किया। वहीं, कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने भी अपनी बहन और बहनोई विक्की कौशल के साथ क्रिसमस मनाया। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

फैंस उनकी तस्वीरों पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आज हलवा नहीं बनाया..?' एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये प्यार भी कितना प्यारा होता है।' एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं मुझे लगता है कि आप दोनों को एक साथ मुस्कुराते हुए देखकर हमें हमारे क्रिसमस उपहार मिले।'

Content Writer

Anjali Rajput