सलमान खान के बाद विक्की और कटरीना को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2022 - 12:33 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में  बने हैं। हाल ही में दोनों मालदीव से वेकेशन्स मनाकर वापिस आए थे। जिसके बाद दोनों कपल्स को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे दी है। धमकी मिलते ही विक्की ने मुंबई के संताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायत दर्ज करवाते ही पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। 

आदित्य राजपूत नाम के शख्स पर लगा धमकी देने का आरोप 

सुत्रों की मानें तो धमकी देने का आरोप आदित्य राजपूत नाम के एक शख्स पर लगा है। पुलिस विक्की की शिकायत के बाद अज्ञात शख्स आदित्य के खिलाफ जांच में जुट गई है। विक्की की शिकायत पर पुलिस ने सेक्शन 506(2), 354(D), IPC r/w और सेक्शन  67 आइटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। एक्टर का आरोप है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज के जरिए धमकियां मिल रही हैं। विक्की ने बताया कि उनके अलावा उनकी पत्नी कटरीना कैफ पर भी अज्ञात शख्स नजर रख रहा है और उन्हें धमकियां दे रहा है। 

मालदीव से लौटा था कपल 

बॉलीवुड के इस कपल ने 9 दिसंबर को शादी की थी। जिसके बाद हाल ही में कुछ दिनों पहले दोनों अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ कटरीना का जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव भी गए थे। कटरीना ने 16 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मनाया था। दोनों की मालदीव की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सलमान को भी मिल चुके हैं धमकी भरे पत्र 

यह घटना पहली बार नहीं घटी है। इससे पहले भी कई बॉलीवुड सितारों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान को भी पत्रों के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। सलमान ने पत्र मिलने के बाद पुलिस में शिकायत भी दर्ज की थी। कुछ दिनों पहले एक्टर ने खुद मुंबई के कमिश्नर से मुलाकात की थी। एक्टर ने गन लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया था। 


 

Content Writer

palak