इन समस्याओं से छुटकारा दिलाए Vicks

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2017 - 11:39 AM (IST)

benefits of vicks : विक्स का इस्तेमाल सिर दर्द और सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए किया जाता है लेकिन इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको इसके कुछ एेसे फायदे बताने जा रहे है जिसके बारे में आप नहीं जानते होंगे। 

 

1. नेल
कई लोगों के नाखून पीले पड़ जाते हैं जो देखने में काफी बुरे लगते है। एेसे में नाखूनों पर विक्स वैपोरेब लगाएं। इससे जल्द ही यह चमकदार बनेगे। अगर पैरों या हाथों की उंगलियों में फंगस की परेशानी भी है तो नाखूनों को अच्छे से साफ करें और विक्स लगाएं। इसके रोज इस्तोमाल से नेल्स की फंगस से छुटकारा मिलागा।

 

2. पिंपल्स
पिम्पल्स और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए विक्स वैपोरब का इस्तेमाल करें। पिम्पल्स होने पर इसे उस जगह पर लगाएं। इससे फायदा मिलेगा।

 

3. पेट कम करें
विक्स, एल्कोहल, कॉर्नफ्लावर और बेकिंग पाउडर को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और फैट एरिया पर लगाएं। फिर इसे किसी कपड़ा से कस कर बांध लें। 

 

4. फटी एड़ियों से छुटकारा
रोज़ सोने से पहले विक्स आपनी एड़ियों पर लगाएं और पैरों को जुराबों से ढक लें। इसमें ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

5. माइग्रेन
माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए विक्स वैपोरब बहुत ही फायदेमंद है। माथे पर इससे मसाज करें। इससे राहत मिलेगी। 

 

6. दाग-धब्बे
चेहरे के दाग-धब्बों कोे मिटाने के लिए इसमें चुटकी भर नमक डाल कर उस जगह पर लगाएं। एेसा करने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा।

 

Punjab Kesari