Festive Vibes: घर पर मना रही हैं तीज तो यहां से लें Jhoola Decor के आइडियाज

punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 01:54 PM (IST)

मानसून के आगमन के साथ ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। हरियाली-तीज महिलाओं के लिए मानसून का त्योहार आने वाले दिनों में आने वाला प्रमुख त्योहार है। इस साल हरियाली तीज 11 अगस्त को पड़ रही है। इस दौरान महिलाएं सजने संवरने के साथ लोक गीत गाते हुए फेस्टिवल मनाती हैं। वहीं, तीज एक ऐसा त्योहार है जब महिलाएं झूला भी झूलती हैं।

हालांकि कोरोना वायरल के चलते पिछले साल से यह त्यौहार घर पर ही सेलिब्रेट किया जा रहा है। मगर, घर पर भी झूला डैकोरेट करके आप इस त्यौहार को सेलिब्रेट कर सकती हैं। घर में तीज मनाते समय आप झूला को लॉबी या गार्डन एरिया में रख सकती हैं।

यहां हम आपको झूला डैकोरेशन के कुछ आइडियाज देंगे, जिससे आप इस फेस्टिवल के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

क्लासिक लुक देने के लिए आप झूले को प्राकृतिक फूलों से सजा सकते हैं।

सिंपल लुक के लिए आप झूले की बजाए सिर्फ रस्सियों को फूलों से सजा सकती हैं।

कुवांरी लड़कियां झूले पर पापा की परी स्लोगन वाला तकिया रख सकती हैं।

घर में स्पेस ज्यादा है तो आप झूले के साथ छत को भी फूलों से सजा सकती हैं।

कुछ अलग करना चाहती हैं तो मोंगरे के फूलों से सजावट कर सकती हैं।

गेंदे के साथ डैकोरेशन के लिए आप आर्टिफिशियल फूलों काक भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput