Back In Fashion! विंटर वेडिंग के लिए चूज करें Velvet Lehenga, यहां से लीजिए इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 05:18 PM (IST)

वेलवेट लहंगे फैशन से बाहर आते-जाते रहते हैं लेकिन इस समय ये काफी चलन में हैं। सिर्फ लहंगे ही नहीं बल्कि अन्य ब्राइडल आउटफिट जैसे वेलवेट साड़ी और सूट भी चलन में हैं। मगर, जब लहंगे की बात आती है तो सर्दियों की शादियों के लिए मखमली वेलवेट लहंगे एक बेहतरीन दुल्हन विकल्प हैं। तो आप भी वेलवेट ब्राइडल लहंगे के साथ अपनी विंटर वेडिंग कोडियर बनाएं।

अगर आप बेस्ट फ्रेंड या बहन की शादी अटेंड करने जा रही है तो भी आप वेलवेट लहंगे में ग्रेसफुल व ब्यूटीफुल लुक पा सकती हैं। चलिए आप हम आपको कुछ वेलवेट लहंगे दिखाते हैं, जिससे आप वेडिंग सीजन के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

अपने मेहंदी फंक्शन के लिए आप इस तरह का ब्लू वेलवेट लहंगा चुन सकती हैं।

अपनी शादी में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह का ब्लू फ्लावर मोटिफ वाला लहंगा चुन सकती हैं।

अपनी इंगेजमेंट या अन्य वेडिंग फंक्शन के लिए आप इस तरह का लैवेंडर लहंगा चुन सकती हैं।

संगीत फंक्शन के लिए इस तरह का ब्लू वेलवेट लहंगा बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।

अगर आप जल्दी दुल्हन बनने वाली हैं तो इस तरह का ब्राइडल लहंगा चुन सकती हैं।

पिंक वेलवेट लहंगा भी दुल्हनों पर खूब फबेगा।

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो वेडिंग के लिए ग्रीन वेलवेट लहंगा चुन सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput