Winter Fashion: वेलवेट हुआ आउट, ट्रैंड में रहेंगे ये 5 लहंगे

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 12:56 PM (IST)

अपनी वैडिंग पर हर लड़की ऐसा ब्राइडल लहंगा पहनना चाहती हैं जिसे देख सभी की निगाहें बस उसी को निहारती रहे। लड़कियां सीजन के हिसाब से भी अपना वैडिंग लहंगा चूज करती हैं। पिछले साल विंटर सीजन में वेलवेट को क्रेज ब्राइड में खूब देखने को मिला लेकिन इस बार वेलवेट लहंगों का ट्रैंड आउट ऑफ फैशन रहेंगा। 

 

अगर बात इस विंटर सीजन की करें तो उसमें डिफरैंट फैब्रिक व डिजाइन्स वाले लहंगे ट्रैंड करेंगे। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे डिजाइनर लहंगों के बारे में बताएंगे जो इस विंटर सीजन में खूब ट्रैंड करेंगे। इतना ही नहीं यह आपको मॉडर्न ब्राइड लुक भी देंगे। 

मशहूर डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक की मॉडर्न ब्राइडल आउटफिट में करीना ने रैंपवॉक किया था। करीना ने गोल्डन इम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगे के साथ फ्रिंज स्टाइल दुपट्टा कैरी किया। 

 

1. फ्रिंज व टिशू लहंगा


ये फ्रिंज वर्क व टिशू फैब्रिक वाले लहंगे खूब ट्रैंड में रहेंगे। वहीं लहंगे के साथ फ्रिंज दुपट्टा भी खूब सूट करेगा। 

 

2. डुप्ओनी सिल्क लहंगा


इस बॉलीवुड एक्ट्रैस कियारा आडवाणी ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आईं। उन्होंने डुप्ओनी सिल्क फैब्रिक लहंगा जो इस विंटर सीजन ट्रैंड में रहेगा।  

 

3. हैवी इम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा

 
यह लेटेस्ट ब्राइडल लहंगा भी विंटर सीजन में ट्रैंड करेगा। आप चाहे तो अपनी शादी के लिए तरुण तिलहानी का यह बेबी पिंक व हैवी इम्ब्रॉयडरी वर्क वाला ब्राइडल लहंगा ट्राई कर सकती है जो आपको मॉडर्न ब्राइड लुक देगा। 

 

4. गोट्टा-पट्टी लहंगा


इस विंटर सीजन में वेलवेट के बजाएं डिजाइनर अनिता डोंगरे का गोट्टा-पट्टी वर्क लहंगा ट्राई करें जो ट्रैंड के हिसाब से खूब परफैक्ट ऑप्शन है। 

 

5. पैस्टल इम्ब्रॉयडर्ड लहंगा


इस विंटर शादी करने जा रही है तो अपना ब्राइडल लहंगा पैस्टल कलर में चूज करें क्योंकि इन दिनों पैस्टल इम्ब्रॉयडर्ड वर्क वाले लहंगे खूब ट्रैंड में रहेंगे। 

 

6. फ्लोरल वर्क लहंगा 


इस बार यामी गौतम फ्लोरल इम्ब्रॉयडरी वर्क वाले पैस्टल लहंगे में नजर आईं। इस विंटर में फ्लोरल वर्क लहंगे का क्रेज भी देखने को मिलेगा। 

 

7. मिरर वर्क लहंगा

 
वेलवेट के बदले विंटर सीजन में ब्राइड्स मिरर वर्क वाले लेटेस्ट लहंगे ट्राई कर सकती है जो उन्हें मॉडर्न लुक देंगे।

 

8. थ्रेड इम्ब्रॉयडर्ड लहंगा


थ्रैड इम्ब्रॉयडरी वर्क वाले लहंगे भी ब्राइडल को खूब सूट करेंगे जो इस विंटर का लेटेस्ट फैशन रहेगा। 
 

Content Writer

Sunita Rajput