बच्चों के लिए घर पर बनाएं टेस्टी-टेस्टी Veggie Noodles

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 12:58 PM (IST)

बच्चे हो या बड़े चाइनीज डिश तो आजकल सभी की फेवरट् हो गई हैं। बात अगर नूडल्स की करें तो इसकी डिमांड सबसे ज्यादा बच्चे ही करते हैं। अगर आप भी नूडल्स बनाने की सोच रहे हैं तो आज इसे नए तरीके से वेजी नूडल्स बनाने की रेस्पी बताएंगे। खाने में टेस्टी वेजी नूडल्स की रेस्पी सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी पसंद आएगी। तो चलिए जानते हैं घर पर Veggie Noodles बनाने की आसान रेस्पी।
 

सामग्री:
तेल- 2 टेबलस्पून
लहसुन- 2 टेबलस्पून (कटे हुए)
चिली फ्लेक्स- 1 टेबलस्पून
प्याज- 50 ग्राम (कटा हुआ)
हरा प्याज- 1 (कटा हुआ)
गाजर- 1 (कटी हुई)
अंकुरित बीन्स- 40 ग्राम
बंदगोभी- 1 (बारीक कटी हुई)
मशरूम- 2 (कटे हुए)
नूडल्स- 300 ग्राम (उबले हुए)
नींबू का रस- 1 टीस्पून
चीनी- 20 ग्राम
नमक- 1 टीस्पून
सोया सॉस- 1 टीस्पून
मूंगफली- 1 टेबलस्पून (पीसी हुई)
 

विधि:
1. सबसे पहले एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करके उसमें 2 टेबलस्पून लहसुन और 1 टेबलस्पून चिली फ्लेक्स डालकर भून लें।
 

2. इसके बाद इसमें 50 ग्राम प्याज, 1 कटा हुआ हरा प्याज, 1 कटी हुई गाजर, 40 ग्राम अंकुरित बीन्स, 1 कटी हुई बंदगोभी और 2 कटे हुए मशरूम डालकर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें।
 

3. जब सब्जियां पक जाए इसमें 300 ग्राम नूडल्स डालकर अच्छी तरह चलाएं।
 

4. अब इसमें 1 टीस्पून नींबू का रस, 20 ग्राम चीनी, 1 टीस्पून नमक और 1 टीस्पून सोया सॉस डालकर 3-4 मिनट तक पका लें।
 

5. आपके वेजी नूडल्स बनकर तैयार हैं। अब आप इसमें 1 टेबलस्पून मूंगफली डालकर सर्व करें।

Content Writer

Anjali Rajput