Store Room के लिए ये दिशा है सबसे शुभ, यहां सामन रखने से होगी बरकत ही बरकत
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 07:55 PM (IST)
नारी डेस्क: स्टोर रूम ऐसी जगह है जहां कम इस्तेमाल होने वाली चीज़ें और बड़ी मात्रा में खरीदी गई चीज़ें रखी जाती हैं। घर में स्टोर रूम ऐसी दिशा में बनाना चाहिए जहां इन चीज़ों को सही तरीके से रखा जा सके। हालांकि, आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि पूर्व, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशाओं को हमेशा खुला और हल्का होना चाहिए, इसलिए इन दिशाओं में स्टोर रूम बनाना सही नहीं माना जाता है। चलिए आज आपको बताते हैं स्टोर रूम में सामान रखते समय ध्यान रखने योग्य वास्तु टिप्स, जो आपको बीमारी और बेवजह की परेशानियों से बचाएंगे।

उत्तर-पश्चिम दिशा
उत्तर-पश्चिम दिशा जानवरों का चारा या अनाज रखने के लिए अच्छी मानी जाती है; इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और समाज में सम्मान मिलता है। पूर्व और दक्षिण-पूर्व के बीच की जगह दही जमाने के लिए शुभ मानी जाती है। आप इस दिशा में बने रैक में फल, सब्ज़ियां, चावल, दालें, किराने का सामान आदि भी रख सकते हैं।
इस दिशा से आती है बरकत
अगर दक्षिण-पूर्व और दक्षिण के बीच में घी और तेल जैसी चीज़ें रखी जाएं तो कहा जाता है कि घर में हमेशा खाने-पीने की चीज़ों की बरकत बनी रहती है और कभी कमी नहीं होती। दक्षिण-पश्चिम दिशा में भारी सामान जैसे कंबल, गद्दे, सूटकेस, बैग, फोल्डिंग सीढ़ियां, लैडर, ड्रिल मशीन और अन्य उपकरण रखे जा सकते हैं। इस दिशा में अनाज रखने से उनमें कीड़े लगने का डर रहता है।

इस दिशा में रखें लकड़ी का सामान
पश्चिम दिशा में रद्दी कागज़, पुराने अख़बार, पुराना फ़र्नीचर, बड़े बर्तन, जूते आदि रखे जा सकते हैं। वहीं दक्षिण दिशा में लकड़ी का सामान, फ़र्नीचर बोर्ड, होर्डिंग, बैनर, मोटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि रखे जा सकते हैं।

