फैमिली में रहती है किटकिट तो जरुर आजमाएं ये 9 वास्तु टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 06:32 PM (IST)

घर चाहे छोटा हो या बड़ा, अपने छोटे से आशीयाने में हर कोई हंसी-खुशी रहना चाहता है। मगर कई बार न चाहते हुए भी घर में बिना वजह से तनाव और लड़ाई-झगड़ा बना रहता है। आप जितनी भी कोशिश कर ले, किसी न किसी वजह से रिश्तों में कड़वाहट और उदासी छाई रहती है। ऐसा अक्सर संयुक्त परिवारों में देखा जाता है। यदि आप भी इसी तरह की परेशानियों से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वास्तु टिप्स लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप इन तमाम परेशानियों से पीछा छुड़वा सकते हैं। आइए जानते हैं उन्हीं टिप्स के बारे में विस्तार से...

गूगल की ज्योत

सबसे पहला टिप, सप्ताह में एक बार घर में गूगल की ज्योत जरुर जलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक एनर्जी दूर भागती है। घर में सदैव सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

PunjabKesari,nari

सरसों का तेल

सरसों के तेल का दिया जलाने से भी घर की नेगेटिव एनर्जी समाप्त होती है। साथ ही घर का वातावरण शुभ होता है। आप चाहें तो सरसों के तेल में कुछ लौंग भी डाल सकते हैं, इससे आपके घर और परिवार को किसी अंजान की बुरी नजर नहीं लगेगी।

तुलसी को दूध

वीरवार के दिन तुलसी को दूध चढ़ाना भी काफी शुभ माना जाता है। ऐसा आपको हफ्ते में केवल एक ही बार करना है। तुलसी को ज्यादा दूध चढ़ाने से वह सूख भी सकती है।

दूध का छिड़काव

रसोई में बरकत बनी रहे, इसके लिए हमेशा तवे पर रोटी सेकने से पहले पूर्व दिशा में दूध के छींटे जरुर मारें। ऐसा करने से घर में अन्न की बरकत बनी रहेगी साथ ही बनाया हुआ खाना पूरी तरह हजम होगा। 

PunjabKesari,nari

पहली रोटी

हमेशा रोटी पकाते वक्त पहली रोटी गाय या फिर किसी भी जानवर के लिए जरुर निकालें। जानवर चाहे घर का हो या फिर बाहर का, पहली रोटी उसके लिए निकालने से जीवन में दुश्मन कम होते हैं।

3 इकट्ठे दरवाजे

कभी भी मकान बनाते वक्त 3 दरवाजे एक ही रेखा में न बनवाएं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। दरवाजों का रंग हमेशा व्हाइट या ब्राउन रखें, जिससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह हो सके।

PunjabKesari,nari

ड्राइंग रुम की तस्वीरें

कई लोग अपने इष्ट की तस्वीर ड्राइंग रुम में लगाना पसंद करते हैं मगर ऐसा करना घर के वास्तु के मुताबिक शुभ नहीं माना जाता। जहां बैठ कर हम सब हंसी-ठिठोले करते हैं वहां पर अपने बड़े बुजुर्गों की तस्वीर लगाऩे से घर में वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं।

पुराना सामान

टूटी-फूटी चीजें, कबाड़ और जरुरत में न आने वाली चीजों को ज्यादा देर तक घर में रखे रखना ठीक नहीं माना जाता। इन सब चीजों का नेगेटिव प्रभाव आपके कारोबार पर पड़ता है। साथ ही येसब चीजें घर में कलह-कलेश की वजह भी बनती है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static