Vastu Tips: इस तरह करेंगे बेडरूम की सजावट तो घर में नहीं आएगी नेगेटिविटी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 10:18 AM (IST)

बेडरूम घर का सबसे जरूरी और खास हिस्सा होता है। हर कोई काम से अाने के बाद अपनी सारी थकान अपने बेडरूम जाकर ही उतारता है। कहा जाता है कि वास्तु का सबसे ज्यादा प्रभाव घर के बेडरूम पर रहता है। इसलिए घर के बाकी हिस्सों की ही तरह बेडरूम को सजाते समय वास्तु का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है, ताकि घर से गरीबी, नकारात्मक ऊर्जा और अशांति दूर रहें। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार बेडरूम की सजावट किस तरह करनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं बेडरूम से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स।
 

बेडरूम से जुड़े वास्तु टिप्स
1. पलंग के सामने की दीवार पर राधा-कृष्ण या अन्य कोई धार्मिक चित्र लगाना वास्तु के हिसाब से अच्छा माना जाता है। इससे परिवार में शांति के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहती है।
 

2. बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें। इससे खिड़की से आने वाली लाइट परावर्तित होने से आपको परेशानी होगी। बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां उसपर सूरज की रोशनी न पड़ें।
 

3. भूलकर भी आईनें को पलंग के सामने न लगाएं। इससे घर में बैचेनी और परेशानी का माहौल बना रहता है। आईनें को हमेशा ऐसी जगहें लगाएं, जहां से पलंग उसमें न दिखें।
 

4. बेडरूम में लाईट ऐसी हो कि पलंग पर सीधा प्रकाश न पड़े। बेडरूम में सूरज की रोशनी हमेशा पीछे या बाईं ओर से आना चाहिए। इसके अलावा बेडरूम में खिड़की जरूर होनी चाहिए। सुबह की किरणें बेडरूम में आने से हेल्थ अच्छी रहती है।
 

5. बेडरूम में पलंग दरवाजे के साथ नहीं होना चाहिए। इससे घर में अशांति का माहौल बना रहता है। इसके अलावा बेडरूम में आने के लिए एक से ज्यादा दरवाजे नहीं होने चाहिए।
 

6. मास्टर बेडरूम हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इसेस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इससे वैवाहिक जीवन में भी खुशी बनी रहती है। इसके अलावा बेडरूम में फर्नीचर वृत्ताकार न रखें। इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब रहता है।
 

7. बेडरूम में बेड को किसी भी दीवार से सटाकर न रखें। वास्तु के अनुसार बेड की ये स्थिति अशुभ का मानी जाती है। इसके अलावा बेडरूम के दरवाजे के सामने कोई खुशी भरी पेटिंग या सुदंर-सी सीनरी लगाएं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Punjab Kesari