पैसों की किल्लत होगी दूर अगर घर के मुख्य द्वार पर करेंगे ये काम

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 11:18 AM (IST)

घर में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे इसलिए लोग मेन गेट पर भगवान गणेश की मूर्ति लगा देते हैं। मगर कई बार इसके बावजूद भी घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश से व्यक्ति को मानसिक और आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ती है। दरअसल, अक्सर लोग घर के मेन गेट को लेकर ऐसी गलतियां कर देते है, जो नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनती हैं। मगर आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी।

 

मेन गेट से जुड़े वास्तु टिप्स
मुख्य द्वार पर लगाएं स्वास्तिक

घर का मुख्य दरवाजा सबसे खास होता है, जहां से सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा घर में आती है। ऐसे में सबसे पहले इस तरफ ध्यान दें और मेन गेट पर चांदी के बने स्वास्तिक को लगाएं, जिससे घर में सकारात्मकता आए। इसके अलावा आप मुख्य दरवाजे पर ऊँ, श्रीगणेश जैसे शुभ चिह्न भी बनवा सकते हैं।

गणेश जी की मूर्ति

घर पर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए सिंदूरी रंग के गणेशजी को मेन गेट के आगे रखें। अगर मेन गेट पर गणेशजी की फोटो लगी हो तो दरवाजे के दूसरी तरफ गणेशजी की दूसरी प्रतिमा को यूं लगाएं कि दोनों पीठ मिल जाए। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति या फोटो बैठे हुए अवस्था में हो क्योंकि इससे घर में सुख और समृद्धि आती है।

 

तुलसी का पौधा

अगर घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते हैं तो मेन गेट के पास तुलसी का पौधा रखें। इससे घर में ना सिर्फ सुख-शांति बनी रहेगी बल्कि यह बेवजह के लड़ाई-झगड़े दूर करने में भी मदद करेगी।

दरवाजे के पास साफ-सफाई

मुख्य दरवाजे पर कचरा और गंदगी बिल्कुल नहीं होना चाहिए। साफ-सुथरी जगह पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। साथ ही इससे पैसों की किल्लत भी दूर होती है।

 

विंड चाइम लगाएं

मेन डोर पर विंड चाइम लगाना से घर पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हमेशा बना रहता है।  आप चाहे तो मेन गेट की सजावट के लिए आम के पत्तों का तोरण भी लगा सकते हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

Content Writer

Anjali Rajput