Vastu के नियमों के हिसाब से कराएं किचन को कलर, आएगी सुख समृद्धि

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2023 - 05:19 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार घर के अंदर रखी हर चीज का असर हमारे जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही रसोई में वास्तु के हिसाब से कलर कराना आपके जीवन के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

वास्तु शास्त्र के एक्सपर्ट के मुताबिक रसोई में कुछ विशेष रंगों का ही चुनाव करना चाहिए, जिससे घर के लोग स्वस्थ बने रहें और घर में सुख शांति आए। 

नारंगी रंग

किचन में इस रंग का चुनाव आपके जीवन में सकारात्मकता ला सकता है। इस रंग के इस्तेमाल से परिवार में आपसी रिश्तों में मिठास आती है।

सफेद रंग

वास्तु के अनुसार सफेद रंग पवित्रता और सकारात्मकता का प्रतीक है और स्वच्छता और प्रकाश से भी जुड़ा है। ये रंग घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करता है।

हरा रंग

वास्तु के अनुसार हरे रंग को आशा और सद्भाव का रंग माना जाता है। ये रंग आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। किचन में इस रंग के इस्तेमाल पर आपको विचार करना चाहिए।

पीला रंग

वास्तु शास्त्र में इस रंग को ऊर्जा, ताजगी और खुशी का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। ये रंग घर में खुशियां लाता है।

गुलाबी रंग

वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार गुलाबी रंग को प्यार का प्रतीक माना गया है। किचन में इसके इस्तेमाल से सामंजस्य बना रहता है।

चॉकलेट ब्राउन कलर

वास्तु के अनुसार इस रंग को काफी अच्छा माना गया है। इसके इस्तेमाल से एक सकारात्मकता रसोई की भावना आती है। किचन में ब्राउन टोन दक्षिण- पश्चिम की ओर वाली दीवार के लिए एकदम सही है।

आप भी अपने किचन में इन रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur