जूते भी फैलाते हैं नेगेटिव एनर्जी, जानिए कैसे !

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 03:25 PM (IST)

घर यानि वह जगह जहां व्यक्ति खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है। आप बाहर से जितने भी थके-हारें हों घर जाकर एक चैन सा महसूस होता है। पूरे परिवार के साथ हंस-खेलकर बिताए पल व्यक्ति को ताउम्र याद रहते हैं। मगर जब कहीं उसी घर में कलह और तनाव का माहौल बन जाए तो घर की सारी सुख-शांति भंग हो जाती है।

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़ी इन परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ उपाय बताए जा चुके हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में वापिस हंसी-खुशी वाला माहौल बना सकते हैं।

पूजा-घर

घर के उत्तर-पूर्वी भाग में पूजा-घर होने से घर के वास्तु दोष बिगड़ते हैं। पूजा घर के पास कभी भी झाड़ू-पोछा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

घर में झाड़ू लगाना

हर रोज सुबह-सुबह घर में झाड़ू लगाना भी शुभ माना जाता है इसलिए घर की नेगेटिव एनर्जी को दूर भगाने के लिए रोजाना ये काम जरुर करें।

सूरज ढलने के बाद कभी भी झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने वास्तु की दृष्टि से गलत माना जाता है।

जूतों का रैक

कोशिश करें कि जूते उतारने का स्थान घर के बाहर आंगन में ही रखें। जूतों का रैक हमेशा मुख्य द्वार की पूर्व दिशा में टिकाएं।

टूटा-फूटा सामान

जितना हो सके घर में टूटा-फूटा सामान न रखें। घर में टूटा हुआ शीशा और मशीन इत्यादि रखने से घर की सुख-स्मृद्धि पर असर पड़ता है।

शुभ चिह्न

घर के मुख्य द्वार पर शुभ चिह्न अंकित करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सजावटी चीजें

घर की सजावट में हाथी, ऊंट को सजावटी खिलौने के रूप में उपयोग शुभ होता है। हाथी संतान संबंधी परेशानियों को दूर करने का काम करता है और ऊंट सेहत और धन की दृष्टि से शुभ माना जाता है।

अस्त्र-शस्त्र

घर के पूजा स्थल में अस्त्र-शस्त्रों को रखना अशुभ माना जाता है। हो सके तो घर के मंदिर में छोटा सा चांदी का हाथी लाकर रखें। अगर चांदी का संभव ना हो तो मिट्टी का भी रख सकते हैं।

 

तो इस तरह से आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर घर के वास्तु दोष समाप्त कर सकते हैं। 

Content Writer

Harpreet