शुभ के साथ विपत्ति आने का भी संकेत देती है तुलसी, जानिए चमत्कारी गुण

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 03:30 PM (IST)

तुलसी के पौधे की सही और गलत दिशा बहुत मायने रखती है। घर की सही दिशा में लगा तुलसी का पौधा जहां आपके जीवन में खुशियां लाता है वहीं इसकी गलत दिशा आपके जीवन को दुखों से भर देती है। भारतीय घरों में आमूमन आपको तुलसी का पौधा लगा मिल जाएगा, मगर बहुत से कम ऐसे लोग हैं जो वास्तु के अनुसार इसे घर की सही दिशा में स्थापित करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आइए आज जानते हैं घर में तुलसी का पौधा रखने की सही दिशा...

 

इस दिशा में न लगाएं तुलसी

तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। तुलसी का पवित्र पौधा हमेशा शांत और एकांत जगह में होना चाहिए। दक्षिण दिशा को छोड़ आप इसे कहीं भी स्थापित कर सकते हैं।

Related image,nari

मुसीबत आने से पहले तुलसी देती है संकेत

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में रखने से वह आपको हर आने वाली मुसीबत से पहले सुचेत करता है। उदाहरण के तौर पर...

- यदि तुलसी का पौधा सूखने लगे तो समझ जाएं कोई विपत्ति आने वाली है। 
- यदि किसी ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला होता है तो तुलसी का पौधा अपना रंग बदलने लगता है।
- इन सब के यदि पौधा हरा-भरा हो जाए तो समझ जाएं जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

तुलसी के चमत्कारी अन्य गुण और उपाय

Image result for tulsi colorful plant,nari

संतान सुख

यदि आप अपनी संतान से किसी कारणवश दुखी है तो तुलसी का पौधा घर की पूर्व दिशा में रखें। तुलसी के पौधे में से तीन तुलसी कि पत्ती हररोज बच्चे को खिलाए जाए तो आपको बच्चों में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। ध्यान रहे कि मंगलवार और रविवार के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

विवाह से जुड़ी परेशानियां

यदि लाख कोशिशों के बावजूद बेटी की शादी तय नहीं हो पा रही तो बेटी के हाथ से घर में तुलसी का पौधा लगवाएं। विवाह योग्य लड़की रविवार का दिन छोड़ हर रोज तुलसी मां को जल अर्पित करे। जल अर्पित करने के बाद पौधे की 5 परिक्रमा भी अवश्य करें। विश्वास और श्रद्धा के साथ नियमित यह उपाय अपनाने से शादी के संजोग जल्द खुल जाएंगे।

Image result for shadi pics,nari

कारोबार के लिए फायदेमंद

कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे को कच्चा दूध अर्पित करें साथ ही मंदिर जाकर भगवान को मीठे प्रसाद का भोग लगाएं। ऐसा करने से कारोबार में चल रही मंदी बहुत जल्द दूर हो जाएगी।

घर में शांति

घर को लड़ाई-झगड़े और कलह-कलेश से दूर रखने के लिए रसोई के पास तुलसी का गमला स्थापित करें। ऐसा करने से घर का माहौल हमेशा पॉजिटिव बना रहेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static