तवे से जुड़ी ये बातें महिलाओं को पता होनी जरूरी

punjabkesari.in Thursday, Nov 21, 2019 - 01:50 PM (IST)

किचन घर का वह हिस्सा है जो न केवल आपके पेट की भूख शांत करता है बल्कि घर के वास्तु दोष दूर करने में भी अपनी भूमिका निभाता है। आज हम यहां बात करेंगे किचन में सबसे जरुरी चीज तवे से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में... जी हां, रसोई घर में सही दिशा में पड़ा तवा घर के वास्तु दोष ठीक कर सकता है वहीं इसकी गलत दिशा आपके लिए परेशानियों की वजह भी बन सकती है। आइए जानते हैं कैसे...

Related image,nari

रात का खाना

अक्सर लोग रात का खाना बनाने के बाद तवा नहीं धोते। मगर ऐसा करने से अन्न का अपमान माना जाता है। रोज रात खाना पकाने के बाद तवे को अच्छी तरह साफ करके ही साइड पर रखें।

तवे पर नमक

सुबह तवे पर पहली रोटी पकाने से पहलें तवे पर नमक छिड़कें। ऐसा करने से घर में कभी अन्न-धन की कमी नहीं रहती। साथ ही पहली रोटी हमेशा किसी जानवर या फिर पक्षी के लिए बनाए ताकि घर में सदा अन्न की बरकत बनी रहे।

 

लोगों की नजर से दूर

बाहर से आने वाले लोगों की तवे पर नजर डलना भी अशुभ माना जाता है। ऐसे में तवा हमेशा ऐसी जगह रखें जहां दूसरे लोगों की नजर उस पर न पड़े।

-रसोई में तवा या कढ़ाई कभी भी उल्टा कर नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में अचानक होने वाली घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

-गर्म तवे पर कभी भी पानी न डालें। शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से होने वाली छन्न की आवाज आपके जीवन में मुश्किलों का शोर पैदा कर सकती है।

-जब तवा ठंडा हो जाए तब उस पर नींबू और नमक रगड़ें, शास्त्रों के अनुसार साफ और चमकदार तवा आपकी किस्मत को भी चमकाकर रख देता है।

Related image,nari

तवे को खुर्चना

तवे या कढ़ाई को कभी भी तीखी चीज से ना खुरचें। चिपकी हुई चीज को गर्म पानी के साथ साफ करने की कोशिश करें। तवा और कढ़ाई में कभी खाना भी मत खाएं, ऐसा करने से भी घर के वास्तु दोष बिगड़ते हैं।

तो ये थे तवे से जुड़े कुछ खास वास्तु टिप्स... जिन्हें अपनाकर आप अपने जीवन में खुशिहाली ला सकती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Harpreet

Recommended News

Related News

static