तवे से जुड़ा है पति की तरक्की का रास्ता, महिलाएं जान लें जरूरी नियम

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2020 - 10:39 AM (IST)

रसोईघर में लक्ष्मी का वास माना जाता है। ऐसे में इसकी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बात यहां पर पड़े बर्तनों की करें तो रसोईघर का तवा और कढ़ाही राहू का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए घर की महिला को तवे से जुड़ी कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर इनकी साफ- सफाई का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी की कृपा मिलने के साथ घर में कभी भी अन्न व धन की कमी नहीं होती है। पति व परिवार वालों की तरक्की के रास्ते खुलते है। घर का माहौल सकारात्मक ऊर्जा में बदल कर सुख- शांति व समृद्धि से भर जाता है। तो चलिए जानते हैं रसोईघर में पड़े तवे व कढ़ाही से जुड़े कुछ जरूरी नियम...

1. किचन की सफाई

रसोईघर में देवी लक्ष्मी का वास होने से इसकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर रात को सोने से पहले बर्तन को धोकर ही सोना चाहिए। 

nari,PunjabKesari

2.तवे का इस्तेमाल करने से पहले पानी से धोए

खाना बनाने से पहले तवे को पानी से साफ करें। इससे घर के सदस्यों में चल रहा तनाव दूर होने में मदद मिलेगी। साथ ही घर में खुशहाली भरा माहौल बना रहेगा। साथ ही तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

3. तवा गर्म कर नमक डालें 

अक्सर घर के लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियों को सामना करना पड़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए तवे को गर्म कर उसपर थोड़ा नमक डालें। इससे तवा अच्छे से साफ हो जाएगा। साथ ही परिवार की सेहत भी बरकरार रहेगी।

4. पहली रोटी गाय को खिलाए 

घर की पहली रोटी बनाकर हमेशा गाय को खिलानी चाहिए। इससे घर में सुख- समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है। आर्थिक परेशानी दूर हो घर का माहौल पॉजीटिव होता है। अगर आपके घर के पास गाय न हो तो आप गौशाला जाकर भी गाय को रोट खिला सकते है। इसके अलावा कुत्ते, मछली या चींटियों को भी यह रोटी खिलानी शुभ माना जाता है। इससे घर की आर्थिक परेशानी हो देवी लक्ष्मी का घर में वास होता है। 

nari,PunjabKesari

5. तवे को छुपाकर ही रखें

खाना बनाने के बाद कभी भी तवे को सामने नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा छुपा कर रखना ही अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप इसे किचन की अलमारी में रख सकते हैं। 

6. तवे और कढ़ाही को खाली न छोड़ें

तवे और कढ़ाही को कभी भी गैस पर खाली नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तुदोष उत्पन्न होने के साथ देवी लक्ष्मी की नाराजगी का सामान करना पड़ सकता है। 

nari,PunjabKesari

7. तवे और कढ़ाही को गैस के दाहिनी ओर रखें

तवे और कढ़ाही किसी भी जगह पर नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा गैस के दाहिनी तरफ ही रखना चाहिए। ऐसे में घर का माहौल सुख- शांति से भरा रहता है। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।

8. तवे और कढ़ाही को लेटा कर न रखें

तवा और कढ़ाही राहू का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए इनकी संभाल में कुछ ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि इन चीजों को लेटा कर नहीं बल्कि खड़े करके ही रखना चाहिए। इससे राहू दोष होने के साथ कीड़े चढ़ने का डर रहता है। ऐसे में आपकी और आपके परिवार वालों की  सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

9. कढ़ाही में खाना खाने से बचना चाहिए 

अक्सर लोग कढ़ाही में ही भोजन करने लगते हैं। ऐसा करने से धन की हानि होने का सामना करना पड़ सकता है। 

10 कढ़ाही और तवे को अलग से धोए

वास्तु के अनुसार, तवे और कढ़ाही को बेहद पवित्र माना जाता है। ऐसे में इसी स्वच्छता का खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में इसे हमेशा झूठे बर्तनों से दूर रखने के साथ अलग से ही धोना चाहिए। इसके साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि कढ़ाही और तवे के ऊपर कोई भी झूठी चीज या बर्तन न रखें।

इन चीजों का रखें ध्यान

- गर्म तवे पर पानी डालने से बचें। यह घर में परेशानियां आने का कारण बनती है। 
- तवे को ठंडा कर नींबू रगड़ें इससे घर में नेगेटिव एनर्जी पॉजिटिव में बदल जाएगी। 
- गंदे तवे पर 2 से 3 रोटियां बना कर कुत्तों को खिलाएं। इससे वास्तुदोष दूर होने में मदद मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static