Vastu Tips: सावन में करें ये उपाय, मिलेगा शुभ फल

punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2020 - 01:54 PM (IST)

सावन‌ का पावन महीना आज से शुरू हो गया है। इस पूरे महीने चारों तरफ भक्ति की लहर गूंजती है। इसतरह सारा वातावरण साकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है। भगवान शिव को अतिप्रिय होने से इस पूरे महीने महादेव और माता पार्वती की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ उपाय कर आप भी उनकी कृपा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

पानी का झरना

वास्तु के अनुसार घर की उत्तर- पूर्व दिशा में वाटर फॉल या पानी का कोई स्रोत रखें। इससे घर में पॉजिटिविटी बढ़ती है। घर में सुख-समृद्धि व शांति का वास होता है।

110V/220V Rockery Water Fountain Decoration Indoor Desktop ...

अर्द्धानारीश्वर स्वरूप

घर के पूर्व दिशा में शिव-पार्वती जी की अर्द्धानारीश्वर की मूर्ति या तस्वीर लगानी शुभ फलदाई होती है। इससे घर के कलह-क्लेश, तनाव आदि दूर हो पति-पत्नी में प्यार बढ़ता है।

रूद्राक्ष

रूद्राक्ष शिव जी को अतिप्रिय होने से सावन के महीने में इसे जरूर धारण करना चाहिए। इससे ग्रहों की स्थिति ठीक होने के साथ मानसिक शांति मिलती है। सेहत भी बरकरार रहती है।

रुद्राक्ष की माला से करें इस मंत्र ...

धतूरा

भगवान शिव जी की पूजा समय धतूरा चढ़ाना काफी शुभ होता है। इसके साथ ही इसके पौधे को सावन के महीने में घर पर लगाने से शिव जी की कृपा मिलती है। व्यक्ति के मन का डर दूर होने के साथ घर में खुशहाली आती है। जीवन में चल रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

व्रत

वास्तु के अनुसार सावन के महीने में व्रत रखना या पूरे महीने सिर्फ 1 समय भोजन करना चाहिए। इससे जीवन की कठिनाइयां दूर हो शारीरिक और मानसिक रूप से शांति मिलती है। साथ ही भगवान शिव की असीम कृपा मिलती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static