नया वृक्ष लगाने से पहले लें संकल्प, नहीं होगा वास्तुदोष!

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 12:05 PM (IST)

पौधे और वृक्ष वातावरण को सुंदर बनाने के साथ दिखने वालों को भी खुशी देते है। इसके साथ ही ये हमारे ऊपर अपना अच्छा और बुरा प्रभाव डालने का काम करते है। ऐसे मे घर पर पौधे लगाने से पहले विशेष ध्यान रखने की जरुरत होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार गलत और गलत दिशा में लगाए गए पौधे जीवन में कई परेशानियां लेकर आते है। ऐसे में इससे से जुड़ी खास बातों का ध्यान रखने की जरुरत होती है। तो आइए जानते है वास्तु के अनुसार घर पर पौधे लगाने के लेकर क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

पूर्व में पीपल और उत्तर में नींबू न लगाएं

वैसे तो घर पर पीपल का वृक्ष होना ही नहीं चाहिए। मगर है तो यह पूर्व दिशा में बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। इस दिशा में पीपल होने से पैसों की कमी होने का कारण बनता है। इसके अलावा नींबू का पौधा उत्तर दिशा में होने से आंखों से संबंधित रोग होने का खतरा बढ़ता है। 

नया वृक्ष लगाने से पहले लें संकल्प

वास्तु के अनुसार घर के आसपास कांटेदार पौधे होने से उसे काट देना चाहिए। मगर उसे काटने से पहले पूजा कर माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उसी जगह पर नया पौधा लगाने का संकल्प करें। ध्यान दें कि नया पौधा पुराने पौधे के काटने के एक हफ्ते के अंदर ही लगा लें। 

द्रव्य वाले पौधों से रखें दूरी

ऐसे कई पौधे होते है जिनमें से दूध जैसा द्रव्य निकलता है। ऐसे पौधों को घर पर लगाने से बचना चाहिए। यह पौधे घर का महौल खराब करने या यूं कहे कि नेगेटिविटी बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में घर के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े होते हैं। इसके साथ परिवार के लोगों के बीमार होने का कारण बनते है। 

फलहीन वृक्षों को  करें अवॉयड

जिस वृक्ष पर फल नहीं लगते है वास्तु के मुताबिक उन्हें शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है जिन घरों में बिना फल के वृक्ष होते है वहां संतान प्राप्ति में बाधा पैदा होती है। इसके साथ ही उस घर के लोगों की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा पैसों से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। 

कांटेदार वृक्षों से बनाएं दूरी

घर पर कांटेदार वृक्ष नहीं रखने चाहिए। इसके साथ ही इसकी छाया भी घर-परिवार पर नहीं पड़नी चाहिए। नहीं तो फैमिली पर कोई मुसीबत आने के चांचिस होते है। ऐसे में घर पर या इसके आसपास कांटेदार पौधे लगाने से बचना चाहिए। 

कैसे पौधे लगाएं?

घर पर हमेशा सुंदर फूलों और फलों वाले पौधे लगाने चाहिए। इसके साथ ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो सदाबहार हो। इसके अलावा ये मुरझाए न इसके लिए इन्हें समय- समय पर पानी देते रहना चाहिए। ये जीवन में खुशहाली, तरक्की, अच्छी सेहत दिलाने में मदद करते हैं। 

Content Writer

Sunita Rajput