जन्माष्टमीः बंद किस्मत का ताला खोल देंगे मोर पंख के ये उपाय

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 12:32 PM (IST)

जन्माष्टमी बड़े ही हर्ष और उल्लास के मनाएं जान वाला त्योहार है। इस खासदिन पर लोग कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में पूरी रात जागरण करते हैं। इसके साथ घर की सुख- समृद्धि व शांति के लिए लोग अलग-अलग उपायों को करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर सुख, समृद्धि व शांति भरा माहौल बनाए रखना चाहते हैं तो आज हम आपको जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के अतिप्रिय मोर पंख से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बताते हैं। इन उपायों को जन्माष्टमी की रात को करने से जीवन की परेशानियां दूर हो श्रीकृष्ण की असीम कृपा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

आर्थिक स्थिति करें मजबूत

जन्माष्टमी के दिन राधा रानी के मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण के मुकुट पर 1 मोर पंख चढ़ाएं या स्थापित करें। साथ ही 40 दिनों तक लगातार सच्चे मन और विधि- विधान से राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें। उसके बाद उस मोर को लेकर अपने घर, दुकान या ऑफिस की तिजोरी में रख दें। इससे जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियां दूर हो धन का आगमन होगा।

nari,PunjabKesari

शत्रु से दिलाएं छुटकारा

1 मोर के पंख पर अपने शत्रु का नाम लिखे। फिर उस मोर पंख को जन्माष्टमी वाले दिन भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में चढ़ाकर उसे पूरी रात वहीं रहने दें। अगली सुबह किसी को बताए बिना उस मोर को किसी नदी या बहते पानी में बहा दें। इससे आपको दुश्मनों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण आपकी सुरक्षा करेंगे।

ग्रह दोषों से मिले मुक्ति

कुंडली में किसी भी तरह का ग्रह दोष होने पर जन्माष्टमी वाले दिन 1 मोर पंख को अपने सिरहाने रख कर सोएं। उसके बाद अगली सुबह को उस मोर पंख मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण के श्रीचरणों के अर्पित कर दें। इससे कुंडली में मौजूद हर प्रकार के दोष दूर हो जाएंगे।

बंद किस्मत के ताले खोले

अगर आप अपने करियर को लेकर परेशान हैं तो ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 11 मोर पंख लेकर उसका 1 पंखा तैयार करें। फिर उसे घर की पश्चिम दीवार पर लगाएं। साथ ही उस पंखे से रोज हवा करें। इससे आपके अंदर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। साथ ही किस्मत का साथ मिलेगा। 

nari,PunjabKesari

कलह-क्लेश करें दूर

जिन घरों में पति-पत्नी या घर के सदस्यों में लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश रहता है। उनके घर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन घर के मेन गेट पर 3 मोर पंख लगा दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो घर में खुशहाली आएगी। साथ ही परिवार के सदस्यों में एकता बढ़ेगी।

सुख-समृद्धि दिलाएं

जन्माष्टमी के दिन घर पर मोर का पंख रखने से श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं। ऐसे में जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो घर में सुख, समृद्धि व शांति का वास होता है।

कालसर्प और राहु दोष करें दूर

जिन लोगों की कुंडली में कालसर्प या राहु दोष होता है। उन्हें जन्माष्टमी के दिन मोर पंख को घर की पूर्वी दीवार पर लगाना चाहिए। ऐसे में इन दोषों से मुक्ति मिलती है।

nari,PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static