बुरी नजर से बचना है तो घर की इस दिशा पर लगाए मोर पंख

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2020 - 11:51 AM (IST)

वास्तु के अनुसार घर पर श्रीकृष्ण का प्रिय मोर का पंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर से नेगेटिविटी दूर हो खुशहाली भरा माहौल बनने के साथ जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है। तो चलिए जानते है इसे घर पर रखने से मिलने वाले अन्य फायदों के बारे में..

मोर का पंख लगाने की सही दिशा

इसे हमेशा घर के पूर्वी, उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व कोने में लगाने या रखना शुभफलाई होता है। इससे घर में सुख-शांति आने के साथ पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होती है। 

शुभता का प्रतीक

भगवान श्रीकृष्ण मोर के पंख को अपने मुकुट में धारण करते है। ऐसे में हिंदू धर्म में इसे घर पर रखना शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर पर रखने से परिवार सदस्यों में एकता बनी रहती है। घर का माहौल खुशनुमा और शांतिमय रहता है। 

नकारात्मकता करें दूर

घर पर मोर का पंख रखने या इसे दीवार पर लगाने से नाकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। 

एकाग्रता शक्ति बढ़ाएं

अक्सर पेरेंट्स इस बात से परेशान रहते है कि उनके बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता है। ऐसे स्थिति में बच्चों के स्टडी रूम या किताब के बीच मोर का पंख रखना फायदेमंद होता है। इससे बच्चे की एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। 

बुरी नजर से बचाएं

घर के मेन गेट पर मोर का पंख लगाना शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकता है। 

रिश्तों में डालें मिठास

इससे घर पर चल रहे कलह-क्लेश का माहौल दूर हो परिवार वालों के संबंधों में मधुरता आती है। पति-पत्नि के बीच का लड़ाई-झगड़ा दूर हो प्यार में बदल जाता है। 

बच्चों का जिद्दीपन करें दूर 

अगर आपके बच्चे हर बात को लेकर जिद्द करते है तो ऐसे में मोर के कुछ पंखों को उनके कमरे की छत पर पंखे पर लगाए। ऐसे में पंखे की हवा बच्चे पर पड़ने से उसका जिद्दीपन दूर होने में मदद मिलेगी।

आर्थिक स्थिति करें मजबूत

यह धन की देवी से भी संबंध रखता है। ऐसे में इसे घर पर लगाने से पैसों की किल्लत दूर होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि व शांति बनी रहती है।
 

Content Writer

neetu