किसी को गिफ्ट में देंगे ये चीजें तो परेशानी के साथ होगी पैसे की बर्बादी!

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2020 - 07:21 PM (IST)

किसी भी शुभ अवसर अक्सर लोग एक-दूसरे को गिफ्ट देते है। मगर बहुत बार ऐसी सिचुएशन आती है जब यह समझ नहीं आता कि आखिर तोहफे में दिला क्या जाएं। इसी चक्कर के कारण कभी हम अपने करीबियों को ऐसे उपहार दे देते है, जो वास्तु के अनुसार दोनों के लिए ही अशुभ माने जाते है। इससे जीवन में कठिनाइयों, मुसीबतों और तरक्की के रास्ते में रूकावटे आती है। इसलिए कभी भी किसी को गिफ्ट देने से पहले वास्तु के कुथ नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए। साथ ही ऐसा गिफ्ट चुनना चाहिए जो दोनों के लिए खुशियां लेकर आएं। आइए जानते है वास्तु के अनुसार किन उपहारों को देने से बचना चाहिए। साथ ही किन चीजों को गिफ्ट देना अच्छा माना जाता है। 

उपहार में क्या देना अशुभ है?

भगवान की प्रतिमा

बहुत से लोग शुभ अवसरों पर एक-दूसरे को भगवान जी की प्रतिमा, व मूर्ति गिफ्ट में देते हैं। मगर ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। असल में घर पर भगवान जी की प्रतिमा या मूर्ति होने पर पूरे नियमों से उनकी पूजा होनी चाहिए। मगर ऐसा न करने पर घर में नेगेटिविटी आती है। ऐसे में भगवान से जुड़ी कोई भी चीज हमेशा उसी को दे, जो इन्हें पूरी ईमानदारी, प्यार व सम्मान से रखें। आप अपने खास दोस्त को लड्डू गोपाल,गणेशजी या राधा-कृष्ण की युगल तस्वीर दे सकते हैं।

god,nari

धारदार वस्तुएं

किसी को भी धारदार वस्तुएं जैसे-कैंची, चाकू, तलवार या कोई ज्वलनशील पदार्थ गिफ्ट में न मिलना नहीं देना चाहिए। यह आपसी रिश्तों को खराब करते है। 

रुमाल और पेन

वास्तु के अनुसार, किसी को भी रुमाल और पेन गिफ्ट करने से बचना चाहिए। इससे लेने और देने वाले पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसतरह अपने काम से जुड़ी कोई वस्तु उपहार में देने से बचें। नहीं तो कारोबार में नुकसान व तरक्की के रास्ते धीमी गति से चलते हैं।

pen,nari

पानी से जुड़ी हुई चीजें 

किसी को भी पानी से संबंधित चीजें कि एक्वेरियम, झरना, कछुआ आदि भी गिफ्ट में भूल से भी न दे। इसे उपहार के रूप में देने से आप अपने हिस्से का सौभाग्य दूसरे को दे रहे। साथ ही आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपहार में क्या देना होता है शुभ?

सात घोड़ों की तस्वीर

मान्यता है कि घर पर 7 घोड़ों की तस्वीर, पेंटिंग लगानी चाहिए। इससे वास्तु दोष दूर हो सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में इसे गिफ्ट देना दोनों के लिए शुभ माना जाता है।असल में सात घोड़ों को भगवान सूर्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ऐसी तस्वीर को घर पर लगाने से आय के  से स्रोत बढ़ने लगते हैं। साथ ही घर में पॉजिटिविटी फैलती है। सुख-शांति व‌ समृद्धि  का घर में वास होता है। 

horse,nari

चांदी की वस्तु

चांदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए आप जिसे भी चांदी की वस्तु उपहार के रूप में देंगे। उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही उसका स्वास्थ्य भी पहले से ठीक होगा।

मिट्टी की वस्तु

किसी को मिट्टी से बनी चीज या कोई वस्तु गिफ्ट करने सफलता व तरक्की के रास्ते खुलते हैं। जीवन सुखमय, खुशनुमा और शांति से बीतता है।

लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा जीवन में खुशियां, सुखों व शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे अपने करीबियों को गिफ्ट करने से उसके जीवन में खुशियों बढ़ती है। साथ ही इसे घर पर रखना भी शुभफलदाई होता है।

Karigaari India Baby Laughing Buddha,nari

कपड़े, गहने, मेकअप

वास्तु के अनुसार घर की महिलाओं को गिफ्ट दें। इसतरह उनके खुश होने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आप उन्हें कोई ड्रेस, गहने या मेकअप लाकर दे। इसके अलावा अपने रिलेशनशिप को स्ट्रांग बनाएं रखने के लिए उन्हें सुंदर, ताजे और महकदार फूलों का बुके या ताज़े फूल-पत्तियों की पेंटिग गिफ्ट करें। इससे घर-परिवार में सौभाग्य बढ़ता है।

मोर पंख

माना जाता है कि किसी भी व्यक्ति को मोर पंख गिफ्ट करना शुभ होता है। इससे घर के सभी तरह के वास्तु दोष दूर होते हैं।साथ ही उस व्यक्ति के जीवन में सफलता, सुख और शांति का आगमन होता है।

Peacock feather,nari



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static