Vastu Tips: राहु का प्रतीक होते हैं तवा और कढ़ाई, रखते समय न करें ये गलतियां

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 05:32 PM (IST)

तवा और कढ़ाई किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं। लेकिन यह दोनों चीजें आपकी जिंदगी में परेशानियां भी खड़ी कर सकते हैं। इन दोनों  चीजों को राहु का प्रतीक माना जाता है। इनका प्रयोग करते समय आपको कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इन दोनों चीजों को इस्तेमाल करने के कुछ तरीके बताए गए हैं तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

तवा और कढ़ाई गंदी न रखें 

रोटी बनाने के बाद तवा और सब्जी बनाने के बाद कभी भी कढ़ाई को ऐसे न छोड़ें। खाना बनाने के बाद दोनों चीजों का साफ करके ही रखें। यदि तवा और कढ़ाई गंदी हुई तो घर की मुखिया की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।  इसलिए कढ़ाई और तवे को अच्छे से धोकर सुखाकर ही रखें। 

सिंक में न रखें तवा और कढ़ाई 

तवा और कढ़ाई को रात के समय में सिकं में न रखें। इससे आपके घर के बच्चे या फिर मुखिया को नशे की आदत पड़ सकती है। गलत आदतों का शिकार भी हो सकते हैं। रात को कढ़ाई और तवा धोकर ही रखें। जैसे ही सुबह आप रोटी बनानी शुरु करें तो तवे पर नमक छिड़क लें। ऐसा करने से आपके घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। 

उल्टी न रखें तवा और कढ़ाई 

तवे और कढ़ाई को कभी भी उल्टा न रखें। इससे आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको धन संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं। इन दोनों चीजों को खाना बनाने के बाद गैस पर भी न छोड़ें। जैसे ही आप खाना बना लें तो दोनों चीजों को गैस के नीचे उतारकर ही रख दें। 

पहली रोटी किसी जानवर के लिए निकालें 

जब भी आप रोटी बनाना शुरु करें तो पहली रोटी गाय या फिर कुत्ते के लिए निकाल दें। इससे आपके घर की नेगेटिविटी दूर हो जाएगी। इसके अलावा आपके घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहेगी। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के जीवन में भी परेशानी नहीं आएगी।

गैस के बाई तरफ रखें तवा 

जैसे ही आप खाना बना लें तो तवे को गैस के बाई और ही रखें। गर्म तवे पर कभी भी पानी न डालें। इस दौरान निकलने वाली आवाज से व्यक्ति के जीवन में मुश्किलें बढ़ जाती हैं। 
 

Content Writer

palak