Vastu Tips: घर से तुरंत कर लें मकड़ी के जाले साफ, नहीं तो छा जाएगी गरीबी

punjabkesari.in Saturday, Dec 17, 2022 - 01:02 PM (IST)

घर की साफ-सफाई करते हुए बहुत से लोग कोने में लगे मकड़ी के जालों को अनदेखा कर देते हैं और यह सोचते हैं कि फिर कभी इन्हें साफ कर देंगे। लेकिन यह जाले आपकी समस्या बड़ा सकते हैं देखने में तो यह खराब लगते हैं इसके अलावा घर में इन्हें दरिद्रता का भी सूचक माना जाता है इसलिए यह जब भी दिखें तो इन्हें साफ कर देना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं इनसे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स...

घर में लाते हैं दरिद्रता 

मकड़ी के जाले घर में दरिद्रता का संकेत माने जाते हैं, इनके कारण घर की आर्थिक वृद्धि भी रुक जाती है। इसके अलावा आपको धन की हानि भी घर में हो सकती है।

PunjabKesari

वास्तु दोष का बनते हैं कारण

यदि आप घर में नियमित रुप से घर में बन रहे मकड़ी के जाले न साफ करें तो इससे आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु दोष के कारण घर के सदस्यों में भी मनमुटाव हो सकता है। रिश्तों में भी आपके खट्टास आने लगती है। 

धार्मिक कार्य का नहीं मिलता फल 

मान्यताओं के अनुसार, यदि आप घर में कोई धार्मिक कार्य करवाने वाले हैं तो आपको उसका शुभ फल नहीं मिलेगा। इसलिए घर में कोई भी धार्मिक करवाने से पहले जाले साफ करवा लें। 

PunjabKesari

मन में रहेगी परेशानी 

अगर आपके घर में मकड़ी के जाले बने रहते हैं तो इससे घर के सदस्यों के मन में भी निराशा रहती है नेगेटिविटी का माहौल रहता है। इसलिए यदि आपको घर में यदि मकड़ी के जाले दिख रहे हैं तो उन्हें तुरंत साफ कर दें। 

घर के मुखिया के लिए लाते हैं समस्या 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी के जाले घर के मुखिया के जीवन में परेशानी ला सकते हैं। इसके कारण घर के मुखिया और घर दोनों की तरक्की खराब पर असर पड़ता है। इसके अलावा घर के सदस्यों की मानसिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। 
PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

palak

Recommended News

Related News

static